whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184573
Loading...


झगड़ा सुलझाने गई महिला को पति-पत्नी ने उतारा मौत के घाट

location_on मझिआंव access_time 30-Apr-24, 06:43 PM visibility 746
Share



झगड़ा सुलझाने गई महिला को पति-पत्नी ने उतारा मौत के घाट
विलाप करते परिजन


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ गांव के भदई टोला में पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गई अधेड़ महिला की दोनों पति-पत्नी ने मिलकर हत्या कर दी। दोनों की पिटाई से महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान रामसूरत पासवान की 55 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि उसका पड़ोसी बली पासवान का पुत्र आनंद पासवान एवं उसकी पत्नी प्रतिमा देवी किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच मेरा मौसेरा भाई लव कुमार लड़ रहे पति-पत्नी को समझाने गया। समझाने की बात सुनते ही आपस में लड़ रहे आनंद पासवान एवं उसकी पत्नी प्रमिला देवी ने लव को पीटते हुए बोले कि तुम मेरे घर के झगड़ा सुलझाने वाले कौन होते हो।
इधर लव कुमार को पिटते देख उसकी मौसी उर्मिला देवी बचाने गई। उसके बाद गुस्सा में आकर आनंद पासवान एवं उसकी पत्नी प्रतिमा देवी ने उर्मिला का हाथ मरोड़ कर जमीन पर पटक दिया। जिसके कारण वह बेहोश हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play