गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी शिवनाथ विश्वकर्मा का 32 वर्षीय पुत्र सतीश विश्वकर्मा ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने सतीश को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सतीश कुछ दिनों से शराब के नशे में घर आता था। इसी बात का उसके पिता विरोध करते थे। इसी बात से आक्रोशित सतीश ने कीटनाशक दवा खा लिया।
घटना के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव को अपने घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। यहां तक की पुलिस को भनक भी नहीं लगी।