गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गढ़वा थाना अंतर्गत नावाडीह गांव के मुंद्रिका सिंह का पुत्र उपाध्याय सिंह के घर से छापामारी कर एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसकी जानकारी मंगलवार को पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने गढ़वा थाने में प्रेस वार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि अगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस
अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के द्वारा लगातार असाजिक तत्वों के विरूद्ध छापामारी करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही कुछ ऐसे असुरक्षित मतदान केंद्र को चिन्हित किया गया है, जहाँ विगत लोकसभा चुनाव में भी हिंसा हुई थी। उन मतदान केंद्रों को चिन्हीत कर वहाँ के आसपास के असामाजिक तत्वों के विरूद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
सोमवार की रात्रि गुप्त सूचना मिली कि गढ़वा थाना क्षेत्र के नावाडीह गॉव निवासी उपाध्याय सिंह अपने साथ अवैध अग्येनाशस्त्र रखे हुए हैं। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा उपाध्याय सिंह के घर में छापामारी किया गया। इस दौरान उसके पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। जिसका नाल खोलकर देखने पर एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उपाध्याय सिंह ने बताया कि बरामद हथियार दरमी गांव निवासी क्यूम खान से खरीदा है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि पूर्व में दरमी नवाडीह स्थित बूथ 160,161,162 बूथों को गंभीर श्रेणी में रखा गया है।
उक्त बूथों के आसपास के असमाजिक तत्त्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
छापामारी दल में उनके अलावे गढ़वा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहु, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, गौतम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, आरक्षी विक्रम कुमार देवकुमार उरॉव एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।