गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के उंचरी मोहल्ला निवासी अफरोज आलम ने ब्लेड से अपने हाथ काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया कि अफरोज आलम ने घरवालों से नोंकझोंक कर नशे की हालत में ब्लेड से अपना हाथ को जख्मी कर लिया। जब रक्तस्राव होने लगा, तब स्वजनों को इसकी जानकारी मिली। तब आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन सदर अस्पताल में भी अफरोज आलम ने अपना इलाज कराना नहीं चाह रहा था। वह अपने साथ आए स्वजनों से भी झगड़ा करने लगा। लेकिन किसी तरह उसे शांत कराकर प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद वह अस्पताल से स्वयं ही निकल कर चला गया।