गढ़वा : कसौधन वैश्य महिला, मंच के द्वारा महिला टीम की उपाध्यक्ष कंचन बाला कश्यप के सुपुत्र ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मोहित कश्यप ने अपना पांचवा रक्तदान किया।
महिला समाज के अध्यक्ष शोभा कश्यप ने कहा बहुत ख़ुशी की बात है। समाज के युवा साथी अपने जन्मदिन के अवसर एवं पुरुष महिलायें अपने शादी के सालगिरह एवं शुभ अवसरों पर रक्त देने की प्रथा बहुत ही सुंदर और सराहनीय है।
इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, उपसचिव विवेक कश्यप, सदस्य ईश्वर कश्यप, सुनील कश्यप, महिला टीम के अध्यक्ष शोभा कश्यप, उपाध्यक्ष कंचन बाला, कोषाध्यक्ष ममता कश्यप, संगठन मंत्री नमिता कश्यप एवं कार्यकारिणी सदस्य उषा कश्यप ने उपस्थित होकर रक्तदाता मोहित कश्यप का उत्साह बढ़ाया एवं उन्हें जन्मदिन पर संयुक्त रूप से सभी ने बधाई दिया।
उक्त अवसर पर मोहित कश्यप ने केक काटकर सभी को मिठाई खिलाई व सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया।