गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के कार्यकारिणी की बैठक जोड़ा मंदिर के निकट केशरी टेक्सटाइल प्रतिष्ठान में ग्रुप अध्यक्ष मनोज केशरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के 25 साल पूरा होने के उपरांत ग्रुप के स्थापना की रजत जयंती पर स्मारिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें स्थापना काल से अब तक के मुख्य मुख्य गतिविधियों को समाहित किया जाएगा। साथ ही 17 सितम्बर से शुरू हो रहे जायंट्स सेवा सप्ताह पर कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के फाउंडर अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय, जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेन्ट्रल कमेटी सदस्य अजय कांत पाठक, पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केशरी, ब्रान्च 8 के निवर्तमान अध्यक्ष एम पी केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, ब्रान्च 8 के अधिकारी नंदकुमार गुप्ता, ग्रुप के उपाध्यक्ष मनोज केशरी सन रेडियो, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, अशोक केशरी, मंदीप प्रसाद, दीपक केशरी आदि सदस्य उपस्थित थे।