whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221605
Loading...


तालाब निर्माण में मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से सरकारी राशि का बंदरबाट

location_on भवनाथपुर access_time 28-Apr-24, 06:50 PM visibility 657
Share



तालाब निर्माण में मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से सरकारी राशि का बंदरबाट


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड के मकरी पंचायत के बगही टोला निवासी नन्हक सिंह के खेत में मनरेगा के तहत तालाब निर्माण में मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां तालाब निर्माण में कार्य के अनुरूप अधिक राशि का मजदूरी भुगतान किया गया है। उक्त योजना मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2022 -23 में बगही टोला में नन्हक सिंह के खेत में प्राक्कलन राशि 4,99,593 रूपये की लागत से तालाब निर्माण की स्वीकृति मिली थी, जिसका कोड संख्या 7080902501667 है। ग्रामीणों की माने तो निर्माण स्थल पर पहले से गढा था, जहां उक्त तालाब में अभी तक बमुश्किल 30 से 40 हजार रूपये का ही मिट्टी का कार्य हुआ है, लेकिन मनरेगा प्रखंड कर्मियों की मिलीभगत से निबंधित जॉब कार्डधारियों के बदले फर्जी मजदूरो के नाम योजना में 1 लाख 59 हजार 606 रूपये की अवैध निकासी कर सरकारी राशि का बंदरबाट कर लिया गया है।
जबकि उक्त तालाब निर्माण में जेई द्वारा बिना कार्य को देखे ही डेढ़ लाख रूपये से अधिक राशि की एमबी भी कर दिया गया है। बीडीओ नंदजी राम से पूछे जाने पर कहा की एई को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play