मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र के सरसतिया गांव के जमुंदाहा टोला में भसुर भारदुल रजवार ने अपनी भवह बिंदा देवी एवं उसका पति चंदू रजवार को सेट्रिंग के बांस से मार कर माथा फोड़ दिया।
रविवार को मझिआंव रेफरल अस्पताल पुनः इलाज कराने आए घटना के संबंध में घायल चंदू राम एवं बिंदा देवी ने बताई की बिजली के खंभा में तार चढ़ाने के दौरान भरदुल रजवार के घर का तार गिर गया। जिससे नाराज होकर भरदुल रजवार उसका पुत्र श्याम लाल रजवार, दामाद चंदन रजवार एवं उसका साला ने मिलकर लाठी डंडे से वार कर दिया। जिसमें दोनों का माथा फट गया। इसके अलावा मेरी पत्नी बिंदा देवी को शरीर के अन्य अंगों में भी गंभीर चोट लगी है। उन्होंने बताया कि मामला पिछले 22 अप्रैल की है।
घटना के दिन ही भरदुल रजवार, पुत्र श्यामलाल रजवार, दामाद चंदन रजवार एवं उसका साला के खिलाफ नामजद प्राथमिक दर्ज करने हेतु बरडीहा थाना में लिखित आवेदन दे दिया गया है। लेकिन अभी तक उन आरोपियों को पुलिस के द्वारा नहीं पकड़ा गया है।
इस संबंध में बरडीहा थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।