रमना (गढ़वा) : प्रखण्ड के मानदोहर गांव निवासी प्रमोद राम की 26 वर्षीया पत्नी हेवन्ती देवी की मौत सोमवार की अहले सुबह हो गयी है।
जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से पीलिया रोग से पीड़ित थी। पहले गढ़वा और फिर बाद में मेदिनीनगर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के बाद भी बीमारी नियंत्रित होता नहीं देख परिजन उसे वाराणसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गयी। मृतका की चार मासूम बच्चियां है।