भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के रा. म. वि. मकरी में बीती रात्रि चोरो ने पँचायत मद से लगे सोलर जल मीनार की एक प्लेट चोरी कर लिया है। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने देखने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सूचित किया।
सूचना के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार के द्वारा अज्ञात लोगों के ऊपर भवनाथपुर थाने में एक प्लेट चोरी करने की लिखित शिकायत की गई है।
बताते चलें कि ठीक एक माह पूर्व छह अगस्त की रात्रि को इसी जलमीनार से एक सोलर प्लेट की चोरी कर ली गई थी। जिसकी भी पुलिस में शिकायत की गई थी। जिसका अब तक पुलिसिया जांच में कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं अब तक भवनाथपुर थाना क्षेत्र के विद्यालयों, सरकारी भवनों व धार्मिक स्थल पर लगे एक दर्जन से ऊपर सोलर प्लेट की चोरी अज्ञात लोगों के द्वारा की जा चुकी है।
इस घटना से प्रतीत होता है की कोई सक्रिय गिरोह के द्वारा यह चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। क्योंकि अब तक एक भी सोलर प्लेट चोरी की घटना में पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है।