whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27187274
Loading...


दसवीं की परीक्षा में भवनाथपुर प्रखंड की छात्राओं का दबदबा

location_on भवनाथपुर access_time 20-Apr-24, 06:14 PM visibility 664
Share



दसवीं की परीक्षा में भवनाथपुर प्रखंड की छात्राओं का दबदबा


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दसवीं बोर्ड के घोषित हुए परिणाम में भवनाथपुर प्रखंड की छात्राओं का दबदबा रहा। इस वर्ष परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की अदिति रानी 88.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। विद्यालय की 353 में से 96.88 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की। 145 प्रथम, 294 द्वितीय और तीन छात्राएं तृतीय श्रेणी से उर्तीण हुए। अदिति रानी ने सर्वाधिक 88.4 प्रतिशत, रितु कुमारी 83.8, शिवानी कुमारी 83.6, अंशु कुमारी 81.6, प्रिया कुमारी 80.4, प्रतिज्ञा कुमारी 78.6 सजना कुमारी एवं बेबी कुमारी 78.4, सिंधु कुमारी 76.8 एवं कंचना कुमारी 76.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के टॉप टेन में जगह बनाई।
जमा हाई स्कूल के 324 में से 87.48 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया। 91 प्रथम, 169 द्वितीय, 48 तृतीय श्रेणी से उर्तीण हुए। अमन पटेल ने सर्वाधिक 86.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बना। जबकि राधे कुमार 86.2, उज्जवल कुमार 84.6, रोहित कुमार चौबे 82, रंजीत कुमार 81, सूरज रजक 79.4, रंजीत कुमार साह 78.4 और इमरान अंसारी 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप टेन में जगह बनाने में सफलता हासिल किया। हाई स्कूल झगराखाड के 135 में से 94.7 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल किया। 45 प्रथम, 77 द्वितीय, 5 छात्र-छात्राएं तृतीय श्रेणी से उतीर्ण हुए। सर्वाधिक 84.6 प्रतिशत अंक लाकर चांदनी कुमारी विद्यालय टॉपर रही। आदर्श कुमार मेहता 84.2, अंजू कुमारी 82.6, शिवानी कुमारी 80, सपना कुमारी 78.8, निशा कुमारी 78.2, रीना कुमारी 74, कुमार कौतुभ ने 73.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉप टेन में जगह बनाने में सफलता हासिल किया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवनाथपुर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में 25 छात्राएं हिस्सा ली थी सभी सफल रहीं। सर्वाधिक 66.8 प्रतिशत अंक लाकर श्वेता कुमारी विद्यालय टॉपर रही। अंजली कुमारी ने 66.2 प्रतिशत एवं प्रीति कुमारी ने 66 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के प्राचार्य अंकित त्रिवेदी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play