धुरकी : पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बैलिया के रास्ते जा रहे अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जप्त कर थाना ले आया। बीते तीन दिनों में धुरकी पुलिस ने चार अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जप्त कर थाना ले गई है। जिसपर कार्रवाई की गई। धुरकी थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने कहा कि अवैध कारोबार किसी भी हाल में चलने नहीं दिया जायेगा। इस तरह की छापामारी जारी रहेगा। अभियान में एएसआई शैलेंद्र कुमार यादव एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे।