गढ़वा : एनएच 343 पर गढ़वा- अंबिकापुर मार्ग पर रंका थाना क्षेत्र के सिंजो गांव में बस व ट्रक के बीच हुई टक्कर में चालक सहित 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल रांका में किए जाने के बाद गंभीर रूप से घायल बस के चालक को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि अहले सुबह रायपुर से चलकर रॉयल बस गढ़वा की ओर आ रही थी। इसी बीच शिंजो गांव में बस की गढ़वा की ओर से अंबिकापुर जा रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। जिसमें बस के यात्री घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना रंका पुलिस को दी। साथ ही घायलों को इलाज के लिए तत्काल रेफरल अस्पताल रंका पहुंचाया।
टक्कर के बाद ट्रक का चालक घटनास्थल पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।