कांडी (गढ़वा) : कांडी प्रखंड के खरौन्धा पंचायत के समाजसेवी भावी मुखिया प्रत्याशी पप्पू पासवान ने खिलाड़ीयों के बीच फुटबॉल देकर हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आपलोगों के साथ हूं और आपके उज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मुखिया प्रत्याशी ने यह भी बताया कि मैं चाहता हूं कि बच्चे एवं युवा सभी लोग खेल में भाग लें और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े जिससे अपना पंचायत का नाम रौशन हो। उन्होंने हर संभव सभी लोगों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने की भी बात कही।
वहीं मौके पर चन्द्रीप राम, सुदामा राम, राजेंद्र राम,सुनिल राम, बिपिन रजक,लखन दुबे , शैलेन्द्र पासवान,बजेन्द्र दुबे,बिजय राम आदि उपस्थित थे।