गढ़वा : प्रशासन ने इस लोकसभा चुनाव में नक्सलवाद के सबसे सुरक्षित ट्रेनिंग सेंटर बुढा पहाड में वोटिंग की तैयारी की है. इलाके में 30 वर्षों के बाद मतदान केंद्र बनाया गया है. शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने बूढ़ापहाड़ पहुंचकर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया.
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों का ट्रेनिंग सेंटर रहा बूढ़ापहाड़ पर 30 वर्षों के बाद मतदान केंद्र बनाया गया है. पहली बार इलाके के ग्रामीण वोट देने के लिए उत्साहित हैं. निर्वाचन आयोग इलाके के ग्रामीणों को वोट देने के लिए जागरूक कर रहा है. शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार और आईजी अभियान सह नोडल अधिकारी अमोल बी होमकर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम बूढ़ापहाड़ पहुंची।