बरडीहा : थाना क्षेत्र के जतरो बंजारी गांव के कुसुमिया दामर टोला में दो सगे भाइयों के बीच पुरानी जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायल खून से लथपथ घायलावस्था में बरडीहा थाना पहुंचकर भाई मुमताज शेख उसके पुत्र नजमुद्दीन अंसारी, मोबिन अंसारी एवं रेहानउल अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया है। इसके पश्चात थाना के द्वारा सभी घायलों को इंजूरी काटकर इलाज के लिए मझिआंव रेफरल अस्पताल में भेज दिया।
घटना के संबंध में स्व. कासिम शेख के 71 वर्षीय पुत्र मुख्तार शेख ने बताया कि मेरा अपना सगा भाई मुमताज शेख से जमीन बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।
आज जमीन बंटवारे के बाद अचानक मुमताज शेख अपने तीनों बेटे के साथ चाकू, तलवार एवं लाठी से वार कर दिया। जिसमें मेरा हाथ टूट गया और मेरा पुत्र गुलाम रसूल अंसारी का माथा फट गया एवं छोटा बेटा नसीम अंसारी को भी माथा के अलावा शरीर के अन्य भागों में अंदरुनी चोट लगी है। इधर तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
इधर इस संबंध में बरडीहा थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि घायलों के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।