whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27225461
Loading...


सड़कों पर धूल का तूफान: लोगों की जान को खतरा, निष्क्रिय अधिकारियों के खिलाफ सड़क जाम की चेतावनी

location_on मेराल access_time 18-Apr-24, 05:46 PM visibility 657
Share



सड़कों पर धूल का तूफान: लोगों की जान को खतरा, निष्क्रिय अधिकारियों के खिलाफ सड़क जाम की चेतावनी
सड़क पर उड़ती धूल


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : एन एच 75 पर मेराल में बन रहे फ्लाईओवर के संवेदक द्वारा पर्याप्त सड़क पर पानी नहीं डालने के कारण उड़ रही धूल के गुब्बारे से मेराल के सैकड़ो व्यवसाईयों का व्यवसाय तथा सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों का जीवन खतरे में है। धूप बढ़ते ही काफी तेजी से धूल भी उड़ने लगी है, एक साथ जब कई गाड़ियां गुजरती है तो दिन में भी अंधेरा सा छा जाता है। अत्यधिक धूल के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है लेकिन संवेदक को इससे कोई लेना-देना नहीं है। निर्माण कार्य करने वाले अधिकारियों से स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन वे लोग कान में तेल डाले बैठे हैं। खाना पूर्ति करने के लिए केवल दिन में एक दो बार हल्का-फुल्का पानी का छिड़काव कर दिया जाता है जो तेज धूप के कारण कुछ ही देर में सूख जाता है।
एक ओर चिलचिलाती धूप तो दूसरी ओर शादी विवाह का लगन ऐसी स्थिति में सड़कों पर आवागमन सामान्य दिनों से अधिक हो रहा है और लोग परेशान हैं। गुरुवार को व्यावसायिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन जायसवाल मुन्ना जायसवाल सुधीर जायसवाल संतोष कुमार विष्णु यादव सुरेंद्र प्रसाद विनोद प्रसाद सद्दाम अंसारी आदि लोगों ने कहा कि अत्यधिक धूल के कारण हम लोगों का व्यवसाय लगभग चौपट हो चुका है, इतना ही नहीं मास्क पहन कर दुकान में बैठने के बाद भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है ,लेकिन सड़क निर्माण के संवेदक तथा उनके अधिकारियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है। फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य धीमी गति से तो चल हीं रहा है साइड रोड इतना ऊबड़ खाबड़ है कि सड़क पर चलने वाले लोगों का अस्थि पंजर तक हिल जा रहा है।
कई बार तो दो पहिया वाहन से लोग गिर भी चुके हैं। स्थानीय व्यवसाईयों तथा सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने प्रशासन से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सार्थक पहल करने की अपील की है। लोगों ने कहा कि अगर इस पर सार्थक पहल नहीं किया गया तो बाध्य होकर हम लोग सड़क जाम करेंगे। निर्माण कार्य के सीनियर पदाधिकारी एमडी हसन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी मैं छुट्टी पर हूं तथा पानी छिड़काव का देखरेख विनोद सिंह द्वारा किया जाता है। विनोद सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी कहा कि मैं छुट्टी पर हूं। उपरोक्त दोनों पदाधिकारी अपने को छुट्टी पर होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। यही स्थिति लगमा भाया तसरार सड़क, मेराल भाया हासनदाग सड़क भी है।
इस समस्या को लेकर अंचल अधिकारी यशवंत नायक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं संवेदक को फोन करता हूं ताकि वह समय-समय पर पानी का छिड़काव करता रहे। उपायुक्त शेखर जमुआर से संपर्क कर स्थानीय लोगों तथा राहगीरों की समस्या से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण करा रहे संवेदक को पर्याप्त पानी छिड़काव करने का तुरंत निर्देश दिया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play