गढ़वा : सदर अस्पताल गढ़वा में स्वीप कोषांग गढ़वा के द्वारा हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ ग्रहण एवं मतदाता सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी ने मतदाताओं से 13 मई 2024 को मतदान अवश्य करने हेतु अपील किया। उनके द्वारा नैतिक मतदान पर प्रकाश डाला गया तथा बताया गया कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए किसी भी तरह के दबाव में या प्रलोभन में आये बिना नैतिक रूप से मतदान करना आवश्यक है। साथ ही उपस्थित मतदाताओं से आग्रह किया गया कि मतदान दिवस को पास-पड़ोस के लोगों एवं रिश्तेदारों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें।

मौके पर उपस्थित परियोजना अर्थशास्त्री क्षमा प्रिया के द्वारा मतदान के दिन मतदान को प्राथमिकता देते हुए सर्वप्रथम मतदान करने तब कोई काम करने के लिए कहा गया।
मतदाताओं को बताया गया कि आपका हर एक वोट अति महत्वपूर्ण एवं अमूल्य है। अतः लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाते हुए चुनाव के पर्व में जरूर हिस्सा लें। इस मौके पर उपस्थित कर्मिगण, मरीजों एवं उनके अटेंडेंट के द्वारा हस्ताक्षर चार्ट पर हस्ताक्षर दर्ज कर स्वीप गढ़वा के द्वारा चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मिगण, मरीजों एवं उनके साथ आए अटेंडेंट के द्वारा मतदाता शपथ लिया गया एवं वोटर सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर ''मैं भी मतदाता'' का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे अस्पताल प्रबंधन से जेवियर एक्का, सुजीत कुमार मुंडा, अजीत कुमार सिंह, संतोष कश्यप, आरती पासवान, आशिष कुमार, सुबोध कुमार सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, विकास केशरी, मानिकचंद, सतीश कुमार, नौशाद आलम, रमेश कुमार आदि उपस्थित थें।