रंका : छत्तीसगढ़ की सीमांत पर स्थित गोदरमाना कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर चर्चा में है यहां कई लोग संक्रमित हो चुके हैं। बावजूद यहां अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण नहीं है। लिहाजा ऐसे शराब के अवैध अड्डों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। हैरत का विषय है कि पुलिस पोस्ट के काफी करीब चल रहे शराब के ऐसे अड्डों पर दिन के उजाले में भी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। बावजूद पुलिस की निगाह वहीं पर नहीं पड़ती है। यहां चिकन मटन की दुकानें भी जैसे तैसे चल रहे हैं, जिसेसे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।