धुरकी : आसन लोकसभा चुनाव अगले माह में होनी है, उसे लेकर जगह-जगह प्रत्याशियों ने बैठक के बहाने अपने पार्टी के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। दिन प्रतिदिन एक न एक बैठक बिना प्रशासनिक आदेश के करते हैं, खामियाजा प्रशासन को विवश होकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ती है।
पलामू सांसद बीडी राम धुरकी प्रखंड के अम्बाखोरेया पंचायत भवन में अपने पार्टी सहित ग्रामीणों को बैठक बुलाकर मिलन समारोह किया था। इसी के आलोक में बुधवार की सुबह धुरकी बीडीओ सह सीओ जुल्फिकार अंसारी के आवेदन के आधार पर सांसद विष्णु दयाल राम एवं अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत सचिवालय, अंबाखोरया में बगैर अनुमति के राजनीतिक नारेबाजी करने के आरोप में धुरकी थाना आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कांड दर्ज कराया गया है।
जिस संबंध में धुरकी थाना कांड संख्या- 38/24 दर्ज किया गया है।