बंशीधर नगर (गढ़वा): नगर पंचायत कार्यालय व प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर कुछ अति गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने व फर्जी तरीके से आवास निर्माण के नाम पर निकाली गई राशि को सरकारी खजाने में जमा कराने का अनुरोध किया हूं। प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंद लोगों को आवास का लाभ देते हुए फर्जी तरीके से निकासी की गई राशि को सरकारी खजाने में जमा नहीं कराया गया तो कड़ी कार्रवाई के लिए विवश होना पड़ेगा। यह बातें भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने रविवार को चेचरिया स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। केशरी ने कहा कि मांग पूरा नहीं होने पर केंद्रीय जांच टीम लाकर मामले का जांच कराऊंगा।
चुकी आवाज योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 जंगीपुर निवासी ज्ञानी कुंवर, वार्ड संख्या 10 पुरैनी गांव निवासी उदय पाल, वार्ड 10 के पार्षद ललिता देवी सहित कई सुखी संपन्न लोगों को रिश्वत के बदौलत आवास योजना शहरी का लाभ दे दिया गया। जबकि रिश्वत नहीं देने के कारण वार्ड संख्या 1, 3, 9 व 10 के अति गरीब सुचिता देवी पति मनोज प्रकाश, शहनाज बीवी पति अरशद खान, सविता देवी पति ज्ञान प्रकाश, दिलवासी देवी पति लखन खरवार, शाहजहां प्रवीण पति दिलनवाज, पुष्पा देवी पति राम परीक्षा सिंह, मुन्नी बीबी पति हसीयत खां, पुनीता देवी पति नंदकिशोर सिंह, बसीरन बीबी पति नूरा खां, व कदरा बीबी पति बकरूद्दीन खान तथा कुशडंड गांव के हीरा राम, गरबांध गांव के आरती देवी पति ब्रजेश कुमार चंद्रवंशी व बंबा गांव निवासी सबीना बीबी पति मुतगंभीर अंसारी आदि को आवास योजना का लाभ नहीं मिला।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण में भारी पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। जिन गरीबों को आवास योजना का लाभ मिला है।
उन्हें निर्माण मद की राशि बगैर रिश्वत का नहीं मिल रहा है, जिसके कारण गरीबों का आवास वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है।
मौके पर मथुरा राम, रामेश्वर राम, सलीम अंसारी, बुच्चु प्रसाद, अरुण कुमार, इस्माइल अंसारी, ब्रजेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।