गढ़वा : इस वर्ष का मंगला जुलूम व रामनवमी जुलूस अलौकिक होगा। रामनवमी को भव्य व दिव्य बनाने को लेकर महावीर मंडल द्वारा पूरी तैयारी की गई है। इस वर्ष मंगला जुलूस की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। महिलाएं विभिन्न रूप धारण कर स्कूटी, बुलेट पर सवार होकर जुलूस में शामिल होगी। जुलूस के दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली जाएगी। उक्त बातें महावीर मंडल के अध्यक्ष कंचन साहू ने होटल एसएनसी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि रामनवमी पर पूरा शहर एलईडी लाइट से जगमग होगा। शहर के तीन स्थानों पर एलईडी तोरण द्वार का निर्माण भी कराया जाएगा। महावीर मंडल द्वारा विभिन्न अखाड़ा, रथ व झांकी को सम्मानित किया जाएगा।
Advertisement
सबसे बड़ी बात होगी कि राजस्थान से आए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देशभक्ति से ओतप्रोत झांकी भी प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें भारत चीन युद्ध एवं इसमें भारतीय सैनिकों की बहादुरी का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महावीर मंडल द्वारा शहर के मझिआंव मोड़ पर 25 फीट के बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मौके पर पदाधिकारियों ने बजरंग बली की प्रतिमा के प्रारूप का प्रदर्शन किया।
मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पाल, राजीव चौबे, उमेश अग्रवाल, भुनेश्वर नाथ सोनी, नंदकुमार गुप्ता, प्रदीप केशरी आदि ने विचार व्यक्त किए। जबकि मंच संचालन दीपक तिवारी ने किया। इस अवसर पर जगजीवन बघैल, आशीष अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सुनील केशरी, राहुल पाल, संतोष कश्यप, उपेंद्र ठाकुर, सुमित कश्यप आदि उपस्थित थे।