बंशीधर नगर (गढ़वा): भाजपा का गढ़वा जिला महामंत्री बनाए जाने पर विकास स्वदेशी ने पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। स्वदेशी ने कहा कि इसके लिए जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल, सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी आदि बधाई के पात्र हैं। जिस आशा और विश्वास के साथ पार्टी के द्वारा मुझे जवाबदेही सौंपी गई है, उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा।