गढ़वा :
18 से 23 मार्च 2024 तक नागालैंड में आयोजित थर्ड नॉर्थ ईस्ट ओलंपिक गेम्स 2024 में आयोजित होने वाले ट्रेडीशनल रैसलिंग स्टाइल के बेल्ट रेसलिंग फ्री स्टाइल एवं क्लासिक स्टाइल के लिए गढ़वा झारखंड के शैलेंद्र पाठक को नागालैंड ओलंपिक एसोसिएशन ने को कंपटीशन मैनेजर के रूप में नामित करते हुए आमंत्रित किया है।
नागालैंड ओलंपिक कमेटी ने एक पत्र के द्वारा सूचित करते हुए शैलेंद्र पाठक को कंपटीशन मैनेजर की भूमिका हेतु आने जाने की फ्लाइट टिकट एवं सारी सुविधाएं वहन करने का जिक्र किया है! इस उपलब्धि पर श्री पाठक ने कहा कि यह बरसों के कड़ी मेहनत का फल है, तथा हमारे खेल संघ के सभी साथियों की शुभकामनाएं है, बताते चलें की श्री पाठक यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय रेफरी भी है, श्री पाठक के उपलब्धि पर स्थानीय विधायक सह माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, उपयुक्त गढ़वा शेखर जमुआर, जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा उमेश लोहरा, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक अमृत शुक्ला, राकेश पाल, रेखा चौबे, अनिता दत्त, कुश्ती संघ के विजय केसरी, डॉक्टर उमेश सहाय, मनीष केसरी, पंकज केसरी, कमलेश कुमार गुप्ता,उदय नारायण तिवारी, गढ़वा ओलंपिक संघ महासचिव आलोक मिश्रा, अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम, सतेंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, रामप्रवेश तिवारी,ओमप्रकाश गुप्ता, अजय गुप्ता, किशोर कुणाल, सुशील तिवारी, राघवेंद्र नारायण सिंह, अजय कांत, इत्यादि सभी खेल संघ के साथियों ने बधाई दिया है! उक्त जानकारी जिला कुश्ती संघ गढ़वा के सचिव चंद्र बहादुर सिंह ने दी i