whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27225530
Loading...


खबर श्री वंशीधर नगर, भवनाथपुर से

location_on बंशीधर नगर/भवनाथपुर access_time 17-Mar-24, 06:28 PM visibility 673
Share



खबर श्री वंशीधर नगर, भवनाथपुर से


दिनेश पांडेय/प्रथम चौबे check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर /भवनाथपुर: श्री बंशीधर नगर- श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केन्द्र उर्जितपा के प्रांगण में सत्संग सह भंडारा का आयोजन किया गया.सत्संग का शुभारंभ बन्देपुरुषोतम ध्वनि,शंख ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सामुहिक रूप से विनती प्रार्थना,समवेत नाम जप,सत्यानु शरण ग्रंथ व नारी नीति ग्रंथ का पाठ किया गया.सत्संग में धृतिसुन्दर लाल,गीता देवी,सुजन्ती कुमारी,चंचला गुप्ता ने भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया. इष्टचर्चा करते हुये ऋत्विक धृतिसुन्दर लाल ने कहा कि प्रेम करना,दूसरे के गुणों का वर्णन करना इत्यादि सभी आंतरिक ज्ञान है.उन्होंने कहा कि मन मे हम जैसा भाव रखते हैं, ठीक उसी भाव को हम दूसरों में देखते हैं. अपने गुरु का आदेश ही सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे श्री श्री ठाकुर जी पुरुषोत्तम है.उनकी दीक्षा ग्रहण करना चाहिये.उनके द्वारा प्रदत्त सतनाम का हमेशा स्मरण करना चाहिये. निःस्वार्थ भाव से इष्टभृति करना चाहिये. उन्होंने कहा कि सभी जीवों के साथ प्रेम करना एक व्यवहारिक ज्ञान है.सत्संगी शक्तिदास सिन्हा ने कहा कि अपने आदर्श पर जिस प्रकार विश्वास करेंगे,ठीक उसी प्रकार उनमें दर्शन होगा.अपने आदर्श पर यदि हम ईश्वर के रूप में विश्वास करते हैं तो हम आदर्श में ईश्वर को देखते हैं. विश्वासी का संग करने से हम में विश्वास बढ़ता है.यदि हम अपने आदर्श जो सत्य है,उनपर विश्वास करते हैं तो हम भी सत्य हो जाते है.याजक राजकुमार दा ने कहा कि गुरु की सेवा करने से अहंकार पतला होता है.ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ जीवन लाभ करने के लिये एक साथ भोजन करना चाहिये. सत्संग के बाद आयोजित भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.सत्संग में ब्रजेश तिवारी,प्रमोद चौबे,संजय दा, अजय दा,शिवकुमार, उमेश सिंह,राहुल कुमार,गोविन्द दा,मनोज कुमार,श्रीकांत, राकेश,वृंदा देवी,प्रभा देवी,निर्मला जायसवाल, सतवंती देवी,बबिता सिंह,पूजा देवी,रीना देवी,विमला देवी,स्वाती देवी,लीलावती देवी,राजन कुमार,उत्कर्ष, धृतिदीप्त, लक्ष्य सहित बड़ी संख्या में सत्संगी उपस्थित थे. श्री बंशीधर नगर- माह -ए-रमजान के महीना को इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र एवं कुरान ए पाक का महीना भी कहा जाता है.उक्त बातें झामुमो अल्पसंख्यक जिला सह सचिव लालबाबू खान ने कही.उन्होंने कहा कि रमजान महीने का रोजा कोई इंसान बिना किसी वजह के छोड़ दे तो वह पूरी जिन्दगी रोजा रखकर भी उसका सवाब नहीं पा सकता है. उन्होंने कहा कि रोजे का मतलब होता हैअपने को बुराइयों से बचाते हुए भलाई को अपनाना, इंसान रोजा रखकर ऐसा बनने की कोशिश करता है. रमजान का महीना बेहद पाक व रहमतों वाला होता है.उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में अल्लाह बंदों के लिए रहमतों के दरवाजे खोल देता हैं. उन्होंने कहा कि रोजा इसलिए रखा जाता है कि भूख प्यास, का एहसास हो और लोग अपनी रक्त पर काबू करना सीख सके.ऐसा करने से आपको दूसरों की भूख का भी एहसास हो सके. रोजा भूखे प्यास रहने का नाम नहीं है, रोजा इंसान के जिस्म के हर हिस्से का होता है.आंख का रोजा मतलब गलत मत देखो, कान का रोजा का मतलब गलत मत सुनो, रोजे के दौरान जो बात सबसे खास होती है कि रोजे के समय रोजेदार कोई गलत काम न ही करे.रोजा रखने वाले इंसान को हमेशा बुराई तोबा करते रहना चाहिये.उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में पाक ए कुराअन, शरीफ, उतारा गया था. बंशीधर नगर:- लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडे के निर्देश पर नगर उंटारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने अंतरराज्यीय झारखंड- उत्तर प्रदेश सिमा के चेक पोस्ट पर छोटी-बड़ी वाहनों को चेक किया जा रहा है।
चार पहिया वाहन कि डिक्की खोलकर चेक किया गया।नगर ऊंटरी थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडे के निर्देश पर अंतरराज्यीय झारखंड- उत्तर प्रदेश सिमा के चेक पोस्ट पर छोटी-बड़ी वाहनों को चेक किया गया।चार पहिया वाहन कि डिक्की खोलकर चेक किया गया।चेक पोस्ट पर अवैध हथियार,अवैध शराब,अधिक मात्रा में पैसे लेकर चलने तथा विशेष रूप से सुरक्षा को देखते हुए भी चेक किया जा रहा है।यह 24*7 चेकिंग लगातार जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चालक हेलमेट तथा वाहन का कागजात लेकर चलेंगे। बंशीधर नगर:- लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता पुरे भारत में लागू हो गई है।
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने पर नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के द्वारा सरकारी संस्थानों,बिजली प्रवाहित खंभा तथा चौक चौराहों से होल्डिंग बोर्ड, बैनर,पोस्टर्स हटाना प्रारंभ हो गया है।नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।उन्होंने कहा कि बंशीधर नगर के जंगीपुर,भवनाथपुर मोड़,हेन्हो मोड़,अहीपुरवा मोड़,बस स्टैंड, चेचरिया पुल के पास,अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय तथा गोसाई बाग तक इन सभी संस्थाओं से होल्डिंग बोर्ड नगर पंचायत के कर्मीयों के द्वारा रविवार को हटाई गई है।अभी भी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के द्वारा सरकारी संस्थानों से होल्डिंग बोर्ड, बैनर पोस्टर्स हटाने का कार्य जारी है।
उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों से 24 घंटे के अंदर तथा निजी मकान पर लगाए गए होल्डिंग बोर्ड,बैनर,पोस्टर को 72 घंटे के अंदर हटाई जानी है। बैनर पोस्टर हटाने के बाद कोई भी निजी मकान पर बिना परमिशन का होल्डिंग बोर्ड,बैनर,पोस्टर नहीं लगाएंगे।मौके पर नगर प्रबंधक रवि कुमार व परिमेय मंडिलवार, सुपरवाइजर आशीष कुमार तथा नगर पंचायत के सफाई कर्मी शामिल थे। भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के बनसानी पंचायत में हो रहे केंद्र व राज्य सरकार की मत्वाकांक्षी घर घर नल जल योजना में संवेदक द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। नल जल योजना के संवेदक नियम कानून को ताक पर रख अपनी मनमानी रवैया अपना रहे है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने रविवार को बनसानी पहुंच मामले की जाँच की।
इस दौरान ललकीदामर आदिवासी टोला के ग्रामीण फुला देवी, मखोला देवी, प्रमिला देवी, पिंकी देवी, प्रभा देवी, सरोज देवी, रीता देवी, सत्येंद्र कुमार चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, अनिल प्रसाद यादव, योगेंद्र भुईयां, जटू यादव, प्यारी यादव, मानदेव यादव आदि ने बताया कि संवेदक द्वारा दीनानाथ यादव के घर के पास लगा जल मीनार कई महीनो से खराब पडा है कई बार पदाधिकारी से शिकायत के बाद भी नहीं बना।ललकीदामर के आदिवासी टोला के बुदई उरांव के घर पर लगा जल मीनार सभी घरों में पहुंचना था पर संवेदक द्वारा दो-चार घरों में पानी कनेक्शन जोड़कर कर कार्य पूरा दिख रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि संवेदक द्वारा नल जल योजना के संवेदक द्वारा अपनी पहुंच का धौंस दिखाकर ग्रामीणों को भयभीत करने का प्रयास करते है।
ग्रामीणों ने कहा कि बनसानी पंचायत के जिरहूला निवासी सत्यनारायण यादव के घर के सामने किए गए डीप बोर में पानी नहीं निकालने के बावजूद संवेदक द्वारा वहां सोलर स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया गया है।जबकि विनोदानंद पाठक के घर के पास लगा जल मीनार के टंकी से पानी चु रहा है। प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने बताया कि संबंधित जेई और विभागीय अधिकारीयों की मिलीभगत से ही संवेदक द्वारा व्यापक पैमाने पर नल जल योजना में अनियमितता बरती जा रही है। कहा कि सरकार कि इस महत्वाकांक्षी योजना में संवेदक की मनमानी चलने नही दूंगी। संवेदक द्वारा नल जल योजना में किये जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर विभागीय अधिकारीयों से लेकर सूबे के पेयजल मंत्री तथा मुख्यमंत्री मंत्री को पत्र लिख नल जल योजना में की गई गड़बड़ी की जाँच कराउंगी।
भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसली उत्तरी के लामी टोला में रविवार के सुबह दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से आठ पुरुष और दो महिलाएं समेत कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पहले पक्ष से संजय चौरसिया, मिथलेश चौरसिया, मुन्ना चौरसिया, नारद चौरसिया व अमन चौरसिया जबकि जबकि दसरे पक्ष से नंदकिशोर चौरसिया, चंदन चौरसिया, दिनेश चौरसिया, मनीता देवी व बबिता देवी का नाम शामिल है। उक्त सभी घायलों को ईलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद संजय चौरसिया, दिनेश चौरसिया, नारद चौरसिया, मिथलेश चौरसिया व अमन चौरसिया को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में पहले पक्ष के मिथलेश चौरसिया ने बताया कि गाँव के ही शेर मोहम्मद नामक युवक नंदकिशोर चौरसिया के खेत में से गाय पार कर रहा था, तभी नंदकिशोर ने उक्त युवक का गर्दन पकड़ लिया, जब मैं बीच बचाव किया तो नंद किशोर ने हाथ में लिए कुदाल से मेरे सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया, मुझे बचाने पहुंचे मेरे भाइयों को भी रहर के खेत में पहले से घात लगाकर बैठे नगा चौरसिया, दिनेश, चंदन, जयप्रकाश, ओमप्रकाश व जयमंगल चौरसिया ने कुदाल, लाठी व डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। वहीँ दूसरे पक्ष के नंदकिशोर चौरसिया ने बताया कि हमलोग अपने खेत में पानी पटाने के लिए डिलेभरी पाईप बिछा रहे थे, तो मिथलेश चौरसिया व उसके भाई लोग अपने खेत से पाईप नही पार करने दे थे, और उक्त लोगो ने डिलेभरी पाईप को भी काटकर फेंक दिया जब हमलोग इसका विरोध किया तो मिथलेश चौरसिया और उसके भाईयों ने एकाएक लाठी डंडे से पीटकर हमलोगो को घायल कर दिये।
मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षो ने स्थानीय थाने में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी हेतु लिखित आवेदन देने की बात कहीँ। उधर मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही थाना के सअनि प्रभु मेहता पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर घायलो से घटना की जानकारी लेने के बाद आवेदन के अलोक में मामले की जाँच पड़ताल करने की बात कहीँ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play