whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27223394
Loading...


एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा access_time 16-Mar-24, 07:51 PM visibility 731
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मेराल सामाजिक परिवर्तन केन्द्र स्वयं सेवी संस्था मेराल के द्वारा सामाजिक परिवर्तन के महानायक श्री कांशीराम जी के 90 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम के नेतृत्व में मनाया गया। इस कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव सुनिता देवी ने कांशीराम जी और बाबा साहेब डा०भीमराव आम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रजवलित कर एवं प्रतिमा पर मल्यार्पन कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित गढ़वा व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार ने प्रतिभागियों को सामाजिक,शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में जगरूक होने की अपील की।
उन्होंने उक्त सभी विन्दु पर विस्तार पूर्वक अपनी बातों को रखा। शिक्षक सह समाजसेवी रघुराई राम ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं है उनके साथ जातिवाद, शोषण एवं भेदभाव होता है। ऐसे पीड़ित लोगों को अपने अन्दर नेतृत्व क्षमता का विकास करें ताकि उनके साथ होने वाला भेदभाव, शोषण एवं उत्पीड़न बंद हो सके। कार्यक्रम मे नन्दा पासवान, उषा देवी, ममता देवी, मोती राम, दिलिप कुमार, विद्यार्थी कुमार, चंद्रिका सिंह, अणुज कुमार सिंह, शिवशंकर राम, उमाशंकर राम हरी राम, भोला राम, राजेन्द्र राम, विन्हाई राम, विन्दु राम, विकास कुमार, मनोज राम आदि शामिल थे। गढवा जिले के हर पंचायत गांव और टोले तक एआईएमएएम पहुंच कर लोगों के सुख दुख में भागीदार बन रही है।
एआईएमएएम किसी खास धर्म या संप्रदाय की नहीं बल्कि देशभक्त हिन्दुस्तानियों की पार्टी है। जनता के हक और अधिकार के साथ देश के प्रति समर्पण की वकालत करने वाले लोगों की जमात है। उक्त बातें डॉक्टर एम एन खान ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूरा जिला आज अपराधियों और दबंगो के कब्जे में महसूस कर रहा है। विकास विकास चिल्लाकर बुनियादी मुद्दों और आम अवाम की बात को दरकिनार कर शहर से लेकर गांव तक नाच गाना कराके जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। विकास के नाम पर सिर्फ सरकारी पैसे की खुलेआम लूट हो रही है। यूपी, बिहार से एक खास जाति के आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को टेंडर मैनेज कराके 10% वसूल लिया जाना गढ़वा की पहचान बन गई है।
बगैर मुआवजा भुगतान कराये गरीबों की जमीन पर सडक बना दी जा रही है और विरोध करने पर मंत्रीजी के नाम पर डराया जा रहा है। कोरवाडीह महुलिया की बन रही सडक निर्माण के ठेकेदार और बिचौलिए 50 से अधिक मुस्लिम और दलित लोगों के रैयती जमीन पर नक्से से हटकर रोड बना रहे हैं। विरोध करनें पर उल्टे केस कर दिया गया। अंचल कार्यालय में दिया गया आवेदन धूल फांक रहा है। लगमा करकोमा डंडई रोड में भी मुआवजा एवं बिना सर्वे के ही घर तोडे जा रहे हैं। एआईएमएएम ऐसे ठेकेदार और बिचौलिए सहित जिला प्रशासन को चेतावनी देती है कि लोगों के सब्र का इम्तिहान न लें अन्यथा होली के बाद इसका पुरजोर विरोध होगा। इस मौके पर जिला संरक्षक अब्दुशकुर अंसारी, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक, जिला सचिव हाजी नसीरुद्दीन, जिला प्रवक्ता अब्दुर्रहमान अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन रज़वी, युवा जिला अध्यक्ष मोजाहीम अंसारी, जिला युवा सचिव अवध किशोर मेहता, रंका प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, रंका प्रखंड महासचिव मोबिन अंसारी, मेराल युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अली उर्फ लालो, मुजाहिद अंसारी, कल्याणपुर पंचायत अध्यक्ष गुलबहार अंसारी, सद्दाम हुसैन, गुलाम मुस्तफा, डॉ. मंजूर आलम, राजिम अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
श्री बंशीधर नगर-प्रखंड कार्यालय में शनिवार को अदिति गुप्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर योगदान किया.पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ ने प्रखंड कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया.इधर बीडीओ के पदभार ग्रहण करने के बाद मुखिया संघ के सदस्यों ने बीडीओ को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.मौके पर प्रखंड कार्यालय सहायक अनिल सिंह,बीपीओ राजदीप कुमार,पंचायत सचिव बिरेन्द्र सिंह,प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक स्नेहा सिंह,कनीय अभियंता रणधीर कुमार,कम्प्यूटर ऑपरेटर साधना कुमारी,रोहित कुमार,विक्रम कुमार सहित अन्य प्रखण्डकर्मी उपस्थित थे. गढ़वा : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी के द्वारा जिला यक्ष्मा केंद्र, गढ़वा में भवनाथपुर के रपुरा गांव के एक एमडीआर टीबी मरीज को गोद लेकर उन्हें फूड बॉस्केट के रूप में अतिरिक्त पोषण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया।
डॉ चौधरी ने कहा कि हम सभी जानते हैं टीवी मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है इसलिए उनके स्वास्थ्य सुधार लाने के लिए अतिरिक्त पोषण तत्व की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में लोगों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने की जरूरत है ताकि टीवी मुक्त भारत अभियान सफल हो सके। टीबी मरीज को गोद लेना पुण्य का कार्य है। अभियान का लक्ष्य गढ़वा जिला सहित भारत को टीबी मुक्त करने की है। टीबी मरीजों को गोद लेने हेतु सभी सामाजिक संगठनों, कर्मचारीयों, पदाधिकारीयों एवं आम लोगों को जागरुक करते हुए टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डॉ चौधरी ने कहा कि लगातार दो हफ्तों से खांसी, रात में बुखार, भूख की कमी, वजन में कमी आदि लक्षण महसूस हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में बलगम की जांच कराएं ताकि उचित समय पर इलाज हो सके।
मौके पर डीपीसी यक्ष्मा डॉ पुरुषेश्वर मिश्र, एसडीपीएस जितेन्द्र कुमार, बीपीएम समन्यवक नुरुल्ला अंसारी, लेखापाल निशांत कुमार सिन्हा, डाटा एंट्री ऑपरेटर अनामिका देवी आदि उपस्थित थे। श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में प्रभाकर मिर्घा ने शुक्रवार की शाम प्रभारी एसडीओ सह कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेंब्रम से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभाकर मिर्घा ने कहा कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह के कार्यकाल का जो भी काम अधूरा पड़ा होगा, उसे पूरा किया जाएगा। श्री बंशीधर नगर के लिए जो भी विधि व्यवस्था से संबंधित कार्य होगा उसे किया जाएगा। आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 पर विशेष नजर रहेगी।
आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में लोकसभा चुनाव शांति, निष्पक्ष व भयमुक्त संपन्न कराया जाएगा। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी। प्रभार ग्रहण करने के बाद शनिवार की सुबह प्रभाकर मिर्घा ने ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे जहां विधिवत दर्शन-पूजन कर कार्यालय पहुंच कार्य प्रारंभ किया।   यमुना ज्वेलर्स में हुई भीषण चोरी का पर्दाफाश 12 दिन बाद भी नहीं हो सकी शहर के यमुना ज्वेलर्स में हुई भीषण चोरी का पर्दाफाश 12 दिन बाद भी नहीं हो सका है। एक माह के अंदर अनुमंडल में आधे दर्जन से अधिक चोरी की घटना का अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को एक चुनौती दिया है। चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है।
पुलिस के द्वारा एक भी चोरी का उद्वेदन नहीं किए जाने से हम सभी व्यवसायी एवं श्री बंशीधर नगर वासियों काफी दहशत में हैं। यह बातें श्री बंशीधर नगर चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर व सचिव गोपाल प्रसाद जायसवाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। शंभूनाथ सौदागर ने कहा कि 3 मार्च की रात यमुना ज्वेलर्स की दुकान में भीषण चोरी हुई। चोरी के बाद हम सभी व्यवसायी पुलिस से त्वरित उद्वेदन करने का आग्रह किया था। परंतु अभी तक सार्थक परिणाम सामने नहीं आ सका है। उसके बाद भी लगातार चोरी की घटना होने से हम सभी काफी दशक में हैं। जिला मुख्यालय गढ़वा में पुलिस द्वारा जेवर दुकान की चोरी का जिस तत्परता से उद्वेदन किया था वह काफी प्रशंसनीय रहा है।
हम सबों को भी ऐसी ही अपेक्षा है। परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी उद्वेदन नहीं होना चिंता का विषय है। इस मामले में चेंबर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर चोरी की घटना का उद्वेदन करने का आग्रह किया गया है। बताते चले की यमुना ज्वेलर्स का दीवार काट कर चोरों ने करीब 12 लाख रुपये मूल्य का सोने चांदी का जेवरात व 40,000 रुपये नगद तथा दुकान में लगे सीसीटीवी व उसका सेटअप बॉक्स चोरी कर लिया। मौके पर डॉ धर्मचंद अग्रवाल, कमलेश सोनी, अनुराग सोनी, अनिल सोनी, राजेंद्र सेठ, राजन सोनी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play