मझिआंव : आठवीं बोर्ड की परीक्षा में मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों पर 2302 परीक्षार्थियों में से 2268 परीक्षार्थी परीक्षा दिए ,जबकि 34 अनुपस्थित रहे। राजकीय मध्य विद्यालय मोरबे परीक्षा केंद्र पर 167 परीक्षार्थियों में 162 परीक्षार्थी परीक्षा दिए,
जबकि पांच अनुपस्थित रहे, मवि मझिआंव परीक्षा केंद्र पर 395 परीक्षार्थी में 393 परीक्षार्थी परीक्षा दिए दो अनुपस्थित रहे। मुखदेव +2उवि विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 445 परीक्षार्थी में 441 परीक्षार्थी परीक्षा दिए जबकि चार उपस्थित रहे, रामपुर परीक्षा केंद्र पर 131 परीक्षार्थियों में 128 परीक्षार्थी परीक्षा दिए तीन अनुपस्थित रहे ,मध्य विद्यालय सोनपुरवा परीक्षा केंद्र पर 226 परीक्षार्थी में 225 परीक्षार्थी परीक्षा दिए एक अनुपस्थित रहे,जबकि बरडीहा रामवि परीक्षा केंद्र पर 938 परीक्षार्थियों में से 919 परीक्षार्थी परीक्षा दिए जबकि 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्वक बताया गया। इस मौके पर स्कूल के केंद्राधीक्षक सहायक केंद्राधीक्षक संतोष कुमार मौर्य,सुधा कुमारी, शमिता कुमारी, अनिल कुमार पांडेय, रामनरेश प्रसाद, कुमारी संध्या सहित अन्य विक्षक परीक्षा लेने में शामिल थे।