गढ़वा : .
आज आर के पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया।
इस कैंप का शुभारंभ स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस कैंप में छोटे बच्चों का आंख और दांत का चेकअप किया गया। दंत चिकित्सक डॉ.अशोक कुमार और आंख चिकित्सक रौशन मेहता व टीम के द्वारा लगभग 225 बच्चों का चेकअप किया गया।इस अवसर पर निदेशक ने उपस्थित सभी अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्कूल अपने स्थापना काल से ही समय-समय पर इस प्रकार का आयोजन कराते आ रहा हे। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक व्यायाम और शारीरिक खेल-कूद हमारे दिनचर्या में शामिल होना बहुत जरूरी है।
आजकल छोटे बच्चों में आंख और दंत रोग की शिकायत ज्यादा है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को स्मार्ट फोन, लैपटॉप,टी.वी.,ऑनलाइन गेम, जंक फूड, चॅाकलेट आदि से बचाएं और शिकायत होने पर नजर अंदाज नहीं करें, चिकित्सक को दिखाकर समय से इलाज करायें। इस अवसर पर स्कूल के प्रशासनिक इंचार्ज प्रमोद कुमार झा, बीएड काॅलेज के प्राचार्य डॉ चन्द्रदीप पाण्डेय,अनुप कुमार पाण्डेय,नितेश पाण्डेय, विकास पाण्डेय, रंजीत गुप्ता, रौशन दुबे और बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। चिकित्सक व उनके टीम के द्वारा भी बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।स्कूल के प्रशासनिक इंचार्ज प्रमोद कुमार झा के द्वारा कैंप के समापन पर सभी चिकित्सक और उनके सहयोगियों का आभार और धन्यवाद ज्ञापन किया गया।