whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193623
Loading...


सदर अस्पताल में नर्सों की मनमानी , प्रसव के लिए आए मूसहर परिवार से भी वसूले पैसे

location_on गढ़वा access_time 15-Mar-24, 07:56 PM visibility 679
Share



सदर अस्पताल में  नर्सों की मनमानी , प्रसव के लिए आए मूसहर परिवार से भी वसूले पैसे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल के गाइनी वार्ड में मरीजों से अवैध वसूली का धंधा चरम पर है। इसमें नर्स समेत सफाई कर्मी तक सुविधा देने के नाम पर मरीजों व उनके स्वजनों से पैसे वसूल कर रहे हैं। जबकि नर्सों द्वारा कई मरीजों को निजी अस्पताल में भी भेज देना भी आम बात है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों की चुप्पी एवं मिलीभगत से इस पर लगाम नहीं लग पा रहा है। किसी मामले के सामने आने पर जांच के नाम पर लीपापोती कर दी जाती है। वर्षाें से कई नर्सें गाइनी वार्ड में ही ड्यूटी कर रही हैं। आलम यह है कि प्रसव कक्ष में तैनात नर्सों का नर्सों की मनमानी इतनी बढ़ी हुई है। प्रसव कराने में मूसहर परिवार तक को नहीं बख्श रहे हैं।
गुरुवार की रात कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जब सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आई फटेहाल जिंदगी जीने वाले मूसहर परिवार की एक महिला से 500 रुपये वसूले गए। - जानें क्या है पूरा मामला - डंडा थाना क्षेत्र के गड़ेरियाडीह में इन दिनों मूसहर परिवार का अस्थायी बसेरा है। उसी परिवार के राकेश मूसहर की पत्नी संजू देवी को गुुरुवार की रात में प्रसव के लिए लाया गया था। नार्मल डिलेवरी से महिला ने रात 3:30 बजे एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का वजन 2 किग्रा 600 ग्राम है। बताया गया कि प्रसव के बाद नर्सों ने पैसे के लिए दबाव देने लगी और मरीज के स्वजनों ने 500 रुपये वसूल लिये। इस संबंध में प्रसूता संजू देवी के साथ अस्पताल आई उसकी ननद मंजू देवी ने बताया कि नर्सों के दबाव पर उन्हें पैसे देना पड़ा है।
हमलोग सरकारी अस्पताल में आए थे। लेकिन यहां भी पैसे लिए गए। - मामला के चर्चा में आने पर दवा मंगाने के लिए पैसे लेने की बात स्वीकारी नर्स - सदर अस्पताल में गुरुवार की रात ड्यूटी में रही नर्स नीतू कुमारी एवं सुषमा कुमारी द्वारा मूसहर परिवार से प्रसव के नाम पर पैसे लिए जाने की बात के उजागर होते ही अस्पताल प्रबंधन डैमेज कंट्रोल में लग गया। इस संबंध में नर्सों ने कहा कि दवा मंगाने के लिए 500 रुपये लिए थे। नर्स नीतू ने कहा कि महिला को ब्लड कम था। इस कारण हीमासील आइवी नामक दवा मंगाने के लिए 500 रुपये लिए थे। बताया कि हीमासील की कीमत 530 रुपये है। -पक्ष - प्रसव के मामले में रक्त की कमी होने पर रिंगर या फिर रक्त ही चढ़ाया जाना चाहिए।
लेकिन यदि किसी चिकित्सक ने हीमासील चढ़ाने की सलाह दी होगी तो उस पर सवाल खड़ा नहीं करेंगे। डीएस ने कहा कि हीमासील सदर अस्पताल में मंगाया जाता है। मरीजों को निश्शुल्क चढ़ाया जाता है। लेकिन हो सकता है कि हीमासील स्टाक में नहीं हो, तब बाहर से मंगाने की जरूरत पड़ी हो। उन्होंने कहा कि दवा की खरीद सिविल सर्जन द्वारा की जाती है। हीमासील स्टाक में क्यों नहीं है, इस पर वे कुछ नहीं कह सकते हैं। मेरा काम सिर्फ अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था संभालना है। - डा.हरेनचंद्र महतो, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, गढ़वा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play