whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192528
Loading...


भारतीय आदिम जनजाति परिषद व भारतीय आदिवासी बिकास परिषद ने 17 सूत्री मांग को ले प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

location_on बंशीधर नगर access_time 14-Mar-24, 06:34 PM visibility 657
Share



भारतीय आदिम जनजाति परिषद व भारतीय आदिवासी बिकास परिषद  ने 17 सूत्री मांग को ले प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : भारतीय आदिम जनजाति परिषद व भारतीय आदिवासी बिकास परिषद के तत्वाधान में आदिम जनजाति समाज के लोगो ने 17 सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरना के माध्यम से उपस्थित लोगो ने कहा कि इस देश में आदिवासी समाज को सिर्फ ठगने का काम किया जा रहा है। लोगो ने कहा की देश के आजादी से पहले आदिवासी जंगल में रहकर परिवार का भरण पोषण कर रहे है। लेकिन आज हमलोग का जमीन लूटा जा रहा है। लोगो ने कहा की इस देश में भाजपा सरकार हम आदिवासी समाज का जमीन लूट कर पूंजीपतियों को दे रहा है। लोगो ने कहा कि केंद्र सरकार के मंसूबे को सफल नही होने देंगे। किसी भी कीमत में हम सभी लोग अपनी जमीन लूटने नही देंगे।
प्रखंड कार्यालय में धरना देने से पूर्व जुलूस निकालकर शामिल लोग ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड बिकास पदाधिकारी सत्यम कुमार को 17 सूत्री मांग पत्र सौपा। धरना में शांति देवी, नरेश कुमार भुइया, विजय कोरवा, राकमाशंकर बैगा ब्यास, कृष्णा भुइया, मंगरी देवी, सुरेश कोरवा, सुंचिता सिंह, उमेश परहिया, जितेंद्र परहिया, बाबू लाल कोरवा, नगीना परहिया, चिंता देवी, गीता देवी, सुदामा भुइया, गलोइया देवी सहित काफी संख्या में आदिम जनजाति समाज के लोग उपस्थित थे। क्या है मांग :- वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं 2008 के तहत वन पर आश्रित परिवार को वन पट्टा पांच एकड़ देना सुनिश्चित करने, आदिम जनजाति, मजदूर,किसान आदिवासी को जल जंगल जमीन से बेदखल करना बंद करे, भुइया समाज के बच्चो को पढ़ने के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण करने, विधवा, निशक्त, बृद्धा पेंशन का राशि एक हजार से पांच हजार करने,गांव गांव में सरकारी अस्पताल व विद्यालय का निर्माण कराने, जिन आदिवासी का राशन कार्ड नहीं बना है उनका राशन कार्ड बनवाने, गरीब किसान का केसीसी लोन पांच लाख तक माफ करने, गरीबों पर हुए मुकदमा करना बंद करने, लाल पर्चा के द्वारा बंदोवस्त को ऑन लाइन राशिद निर्गत करने, वन पर आश्रित को वन पट्टा देने, राशन कार्ड से मिल रहे पांच किलो अनाज को 25 किलो करने सहित अन्य मांग शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play