whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28164860 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा जिला के भाजपा के 19 मंडल अध्यक्षों ने सांसद बीडी राम को प्रत्याशी बनाए जाने पर जताया विरोध, किया स्थानीय प्रत्याशी बनाने का मांग

location_on मेराल access_time 14-Mar-24, 06:21 PM visibility 677
Share



गढ़वा जिला के भाजपा के  19 मंडल अध्यक्षों ने  सांसद बीडी राम को  प्रत्याशी बनाए जाने पर जताया विरोध,  किया स्थानीय प्रत्याशी बनाने का  मांग


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल गढ़वा जिला के भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रखंडों के 19 मंडल अध्यक्षों ने गुरुवार को मेराल मे बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद बीडी राम को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया, पलामू संसदीय क्षेत्र के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने का मांग किया है। 14 मार्च गुरुवार को ही सांसद बीडी राम द्वारा मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर रांची चोपन एक्सप्रेस का ठहराव प्रारंभ होने के बाद हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी मौके पर मेराल में ही गढ़वा जिला के कुल 27 में से19 मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक विरोध किया, जो पलामू संसदीय क्षेत्र में भाजपा का अंतर कलह को साफ उजागर करता है। मंडल अध्यक्षों द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर बाहर के प्रत्याशी को लगातार सांसद प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए स्थानीय कार्यकर्ता को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है।
Advertisement
साथ ही लोगों ने वर्तमान सांसद बीडी राम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार 10 साल सांसद रहने के बाद आज भी उनका व्यवहार जनप्रतिनिधि का नहीं बल्कि डीजीपी का ही है। अपने कार्यकाल में इन्होंने न तो जनता से जुड़ सके और न हीं कार्य कर्ताओं को पहचान सके। मंडल अध्यक्षों ने चुनौती देते हुए कहा कि सांसद बीडी राम अपने सभी मंडल अध्यक्षों को पहचान लेंगे तो हम लोग राजनीति करना बंद कर देंगे। बैठक में उपस्थित 19 मंडल अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि पार्टी द्वारा जब रायशुमारी की गई थी उसमें हम सभी लोग बी डी राम का नाम छोड़कर अन्य तीन स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम दिया था, लेकिन हम सभी मंडल अध्यक्षों का सलाह को दरकिनार कर षड्यंत्र के तहत रायसुमारी को बदल कर पुनः बी डी राम का नाम भेज दिया गया।
Advertisement
इतना ही नहीं सभी मंडल अध्यक्षों ने सांसद श्री राम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के नाम पर एनजीओ चलता है जिसके माध्यम से सांसद निधि का सारा फंड खर्च किया जाता है जो जांच का विषय है। लोगों ने कहा कि अगर प्रत्याशी नहीं बदला गया तो हम लोगों का विरोध नही रुकेगा।अगला रणनीति बनाते हुए राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सड़क पर उतरकर विरोध करने का काम करेंगे तथा पुतला दहन किया जाएगा। आवेदन की प्रतिलिपि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदेश प्रभारी झारखंड को प्रेषित किया गया है।विरोध करने वाले मंडल अध्यक्ष के लोगों में उदय कुशवाहा मेराल उतरी, मनोज जायसवाल मेराल दक्षिणी बसंत प्रसाद रंका उतरी, उदय कुमार प्रजापति रंका दक्षिणी, कन्हाई प्रसाद केतार, योगेंद्र कुमार मेहता बरडीहा, अवध बिहारी गुप्ता बिशनपुरा, श्रवण कुमार चंद्रवंशी डंडई, संध्याकर विश्वकर्मा खरौंधी, लखन चौधरी डंडा, दिलीप कुमार यादव सगमा, विकास कुमार पांडे बंशीधर नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, शिवलाल सिंह चिनिया, राजेश्वर ठाकुर भंडारिया, सोना कुमार यादव भवनाथपुर, बलजीत सोनी रमना, कुमार कनिष्क बंशीधर नगर, बजरंग प्रसाद बडगड़ अखिलेश यादव धुरकी का नाम शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play