whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28380309 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मंत्री मिथिलेश ने एक सप्ताह में 1228 करोड़ 12 लाख रुपए की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर खींच विकास की बड़ी लकीर

location_on गढ़वा access_time 11-Mar-24, 04:28 PM visibility 714
Share



मंत्री मिथिलेश ने एक सप्ताह में 1228 करोड़ 12 लाख रुपए की योजनाओं का  उद्घाटन व शिलान्यास कर खींच विकास की बड़ी लकीर


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के दौरान 1228 करोड़ 12 लाख 78 हजार 700 रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने एक बड़ी लकीर खींच दी है मंत्री श्री ठाकुर ने गढ़वा, रंका, चिनियां एवं मेराल प्रखंड में अलग अलग मेगा शिलान्यास समारोह का आयोजन कर इन सभी योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि गढ़वा जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 93 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पांच योजनाओं समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, अंतर्राज्जीय बस स्टैंड, फुटबॉल स्टेडियम तथा नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) का उद्घाटन किया।
Advertisement
तत्पश्चात गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड में 145 करोड़ 73 लाख 34 हजार 200 रुपए की योजना का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इनमें सात करोड़ 56 लाख 32 हजार 700 रुपए की लागत से निर्मित योजना का उद्घाटन व 138 करोड़ 17 लाख एक हजार 500 रुपए की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। जबकि चिनियां प्रखंड में 214 करोड़ 34 लाख एक हजार 300 रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इनमें 56 करोड़ 32 लाख 65 हजार 600 रुपए की लागत से निर्मित योजना का उद्घाटन तथा 158 करोड़ एक लाख 35 हजार 700 रुपए की लागत से बनने वाली योजना का शिलान्यास शामिल है। रंका एवं रमकंडा प्रखंड में 370 करोड़ 19 लाख 60 हजार 700 रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।
Advertisement
इनमें 16 करोड़ 50 लाख 43 हजार 100 रुपए की लागत निर्मित योजना का उद्घाटन तथा 353 करोड़ 69 लाख 17 हजार 600 रुपए की लागत से बनने वाली योजना का शिलान्यास शामिल है। जबकि गढ़वा एवं डंडा प्रखंड के लिए 404 करोड़ 85 लाख 82 हजार 600 रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इनमें 72 करोड़ 71 लाख 88 हजार 900 रुपए की लागत से निर्मित योजना का उद्घाटन तथा 332 करोड़ 13 लाख 93 हजार 700 रुपए की लागत से बनने वाली योजना का शिलान्यास शामिल है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा का नारा खाएंगे न खाने देंगे, यह सरासर झूठा है। बल्कि हकीकत यह है कि भाजपा विकास करेंगे न करने देंगे की राजनीति करता है। भाजपा की सरकार न तो खुद विकास कर रही है और न ही दूसरी सरकार विकास करने दे रही है।
Advertisement
आज यही कारण है कि झारखंड में हो रहे चौतरफा विकास से घबराकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार ने झूठा आरोप लगा कर साजिश के तहत जेल भेज दिया है। भाजपा को इस बात का डर है कि अगर झारखंड में महागठबंधन की सरकार इसी तरीके से बेहतर कार्य करते रही तो आने वाले समय में भाजपा का यहां से सुपड़ा साफ हो जाएगा। राज्य गठन के बाद अधिकांश समय भाजपा का ही शासन रहा है। फिर भी राज्य की स्थिति पूरी तरह से बदतर बनी रही। पूर्व की सरकार ने हाथी उड़ाकर राज्य का खजाना खाली कर दी थी। पिछले 10 वर्षों तक गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में छल-कपट, झूठ-फरेब का बोलबाला रहा। विधायक निधि की भी 40 करोड़ में से आज कहीं भी धरातल पर एक योजना मौजूद नहीं है।
Advertisement
यहां तक कि विकास के नाम पर कहीं भी एक ईंट तक नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि विकास विरोधी लोग आज भी हर कदम पर विकास कार्यों का विरोध करते हैं। कहीं भी विकास कार्य जनता के बीच सिर्फ मसखरी करने से नहीं होता है। बल्कि विकास कार्य के लिए ईमानदारी पूर्वक प्रयास करना पड़ता है। विकास विरोधियों को आज अच्छी तरह से आंख धो कर देखना चाहिए कि विकास कार्य क्या होता है। गढ़वा की जनता बहुरूपियों को अच्छी तरह से पहचान चुकी है। समय आने पर ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play