whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177110
Loading...


एनएच 75 भू-स्वामित्व संघर्ष समिति के बैनर तले प्रभावित किसानों की हुई बैठक

location_on बंशीधर नगर access_time 10-Mar-24, 05:56 PM visibility 777
Share



एनएच 75 भू-स्वामित्व संघर्ष समिति के बैनर तले  प्रभावित किसानों की हुई बैठक


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : - एनएच 75 भू-स्वामित्व संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को विभिन्न गांवो के प्रभावित किसानों की बैठक महदेईया गांव स्थित जेल परिसर में सुनील तिवारी की अगुवाई में हुई। इसमें बभनी, महदेइया, सरहस्ताल कला, जोरमा, हलिवंता कला व खुर्द, गंगटी एवं विलासपुर गांव के किसान शामिल होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। उपस्थित किसानों ने एक स्वर से कहा कि हम लोग विकास विरोधी नहीं हैं, पर जब तक हम लोगों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक अपने जमीन पर सड़क निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। महेंद्र सिंह ने मुआवजा को लेकर सरकार की नीतियों को कोसते हुए कहा कि मुआवजा को लेकर काफी दिनों से हम किसान संघर्ष कर रहे हैं। हमें लगता है कि हम किसानों को मुआवजा देने को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
हमारे सीमा से सटे नरखोरिया गांव में कृषि योग्य भूमि का 2,76,080 रुपये की दर से भुगतान किया गया है। जबकि आर वीकेशन में एसी के द्वारा दिए गए आदेश में अंकित किया गया है कि बभनी से विलासपुर तक का जमीन व्यावसायिक जमीन है। यहां छोटे-बड़े व्यवसायी व्यवसाय करके अपनी जीविका चलाते हैं। इसमें 8 गांव शामिल है के जमीनों का निम्न स्तर का मुआवजा सरकार द्वारा लगाया गया है। हम सभी किसान तब तक निर्माण कार्य नहीं होने देंगे जब तक उचित दर से मुआवजा नहीं मिलेगा। इसके लिए हम किसान आंदोलन करने को भी तैयार हैं। मौके पर किसान वीरेंद्र प्रताप देव, वीरेंद्र सिंह, जनमेजय कुमार चौबे, बुलबुल तिवारी, चंदन सिंह, अर्जुन ठाकुर, रामप्यारी साह, अरुण तिवारी, पंकज सिंह, अलीमुद्दीन अंसारी, ब्रजनाथ चौबे, विश्वनाथ चंद्रवंशी, तारकेश्वर प्रसाद, शिवनाथ साह, ललन राम, काशी राम, भगवान ठाकुर, आनंद सिंह, दीनदयाल श्रीवास्तव, संजय कुमार, जयश्री ठाकुर, सतीश कुमार सिन्हा, अमेरिका साह, परशु साह, मुरलीधर ठाकुर, धर्मेंद्र प्रताप देव, रामकुमार ठाकुर शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play