whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190153
Loading...


गढ़वा के विकास में सबसे बड़ा योगदान यहां की जनता का है : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 10-Mar-24, 05:09 PM visibility 680
Share



गढ़वा के विकास में सबसे बड़ा योगदान यहां की जनता का है : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा व डंडा प्रखंड को मिला चार अरब चार करोड़ का होली का तोहफा मंत्री ने किया 198 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा व डंडा प्रखंड को होली का बेहतरीन तोहफा मिला है। इन दो प्रखंडों को चार अरब चार करोड़ 85 लाख रुपए योजनाओं की सौगात मिली है। रविवार को गढ़वा प्रखंड के तिलदाग में आयोजित मेगा शिलान्यास समारोह में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभिन्न विभागों की 198 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मंत्री श्री ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़ कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह के बाद कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के विकास में सबसे बड़ा योगदान गढ़वा की जनता का है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। जनता को अपना अधिकार पाने के लिए जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री और विधायक नहीं हूं, बल्कि जनता का सेवक हूं। जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी के साथ निभा रहा हूं।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज साजिश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद कर दिया गया है। वे जब भी इस क्षेत्र में आते थे हमेशा कहते थे कि आज तक जितनी भी सरकार बनी, जितने भी जनप्रतिनिधि बने सभी ने गढ़वा, पलामू को उपेक्षित रखा है। सरकार बनते ही उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात काम किया। कोरोना जैसी विषम परिस्थिति में भी गढ़वा को 20 से 22 घंटा बिजली उपलब्ध कराया। मंत्री ने कहा कि यदि जनता को अधिकार दिलाना, जनता को रोटी, कपड़ा और मकान दिलाना यदि भ्रष्टाचार है, तो हम यह भ्रष्टाचार करते रहेंगे। आने वाले समय में झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता हेमंत सोरेन बनकर खड़ा होगी।झारखंड में जन सरोकार की सरकार बनने के बाद यहां विकास का जो सिलसिला शुरू हुआ वह थमा नहीं है।
मंत्री ने कहा कि वे जो संकल्प लेते हैं उसे पुरा करते हैं। वर्ष 2026 तक गढ़वा के 40 हजार योग्य लाभुकों अबुआ आवास मिलेगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2019 में उन्होंने जो वादा किया था वह एक-एक कर पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में संचालित फैक्ट्री, खदान आदि का सीएसआर फंड होता है। जिससे उसे क्षेत्र का विकास किया जाता है। पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने आज तक इस फंड का कहीं उपयोग नहीं किया। वे लोग ग्रासिम इंडस्ट्रीज के गेस्ट हाउस में जाकर मुर्गा खाते थे और अपना व्यापार चलाते थे। आज ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सीएसआर फंड से पूरे गढ़वा में हाई मास्ट लाइट सहित कई कार्य किए जा रहे हैं। डीसी शेखर जमुआर, डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिप सदस्य अमृतांजलि दुबे, मुखिया अनीता देवी आदि ने विचार व्यक्त किया।
मौके पर मुख्य रूप से ओएसडी चंद्रचूड़ सिंह, एसी विजय मतियस टोप्पो, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू, एसडीपीओ, सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, चंदा देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबेदुल्लाह हक अंसारी, शरीफ अंसारी, मुखिया नारद तिवारी, बसंत चौबे, वंदना जायसवाल, दिलीप गुप्ता, प्रियम सिंह, फूजैल अहमद, अनु दुबे, अमित चंद्रवंशी, महागठबंधन के कई नेता, कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास व उद्घाटन गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा एवं डंडा प्रखंड के लिए रविवार को तिलदाग में आयोजित मेगा शिलान्यास समारोह में विभिन्न विभागों की चार अरब चार करोड़ 85 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।
इनमें तीन अरब 32 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाली योजना का शिलान्यास तथा 72 करोड़ 71 लाख 88 हजार रुपए की लागत से निर्मित योजना का उद्घाटन किया गया। इनमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से 66 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपए की लागत निर्मित 25 योजनाओं, भवन निर्माण विभाग से 4 करोड़ 89 लाख 84 हजार 700 रुपए की लागत से निर्मित पांच योजनाओं तथा नगर परिषद गढ़वा की एक करोड़ 46 लाख 56 हजार 200 रुपए की लागत से निर्मित 43 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। जबकि ग्रामीण कार्य विभाग से एक अरब 39 करोड़ 15 लाख 71 हजार 600 रुपए की लागत से बनने वाली 158.060 किमी लंबी 44 सड़क, पथ निर्माण विभाग से एक अरब 33 करोड़ 97 लाख 90 हजार 100 रुपए की लागत से बनने वाली 53.794 किमी नौ सड़क, भवन निर्माण विभाग की 38 करोड़ 67 लाख 29 हजार 500 रुपए की लागत से बनने वाली योजना, नगर परिषद गढ़वा की 8 करोड़ 40 लाख 61 हजार 200 रुपए की लागत से बनने वाली योजना, जिला योजना की दो करोड़ 99 लाख 70 हजार 600 रुपए की लागत से बनने वाली आठ योजना, कल्याण विभाग की दो करोड़ 52 लाख 31 हजार 700 रुपए की लागत से कब्रिस्तान व सरना देव स्थल चाहरदिवारी निर्माण कार्य की 13 योजना, ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल की दो करोड़ 11 लाख 85 हजार 300 रुपए की लागत से बनने वाली एक योजना, भूमि संरक्षण विभाग की एक करोड़ 53 लाख 81 हजार 700 रुपए की लागत से बनने वाली 24 योजना, लघु सिंचाई प्रमंडल गढ़वा की एक करोड़ 39 लाख 89 हजार 100 रुपए की लागत से बनने वाली दो योजना, शिक्षा विभाग की एक करोड़ 34 लाख 82 हजार 900 रुपए की लागत से बनने वाली एक योजना तथा विधायक निधि से 75 लाख 61 हजार 200 रुपए की लागत से 23 यात्री शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play