whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27197526
Loading...


महिलाएं न तो आज किसी क्षेत्र में कमजोर हैं और न आगे रहेंगी : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 08-Mar-24, 06:47 PM visibility 661
Share



महिलाएं न तो आज किसी क्षेत्र में कमजोर हैं और न आगे रहेंगी : मिथिलेश ठाकुर


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डेन में विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली योजनाओं को शॉल ओढ़़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिर्फ एक दिन महिला दिवस मना लेने से इसके उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो सकती है।
इसके लिए हम सभी को मिलकर महिलाओं का अधिकार एवं सम्मान के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनियां में किसी भी क्षेत्र में नारी कमजोर नहीं है और न ही आगे कमजोर रहेगी। जब-जब जरूरत पड़ा है महिलाओं ने पुरूषों से आगे बढ़कर बेहतर कार्य किया है। रानी लक्ष्मीबाई, पीटी उषा, पीवी सिंधु, इंदिरा गांधी सहित अनेक महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। यहां तक कि आज एक महिला सैन्य कमांडर सियाचिन जैसे दुर्गम क्षेत्र में सुरक्षा का कमान संभाल रही है। आज के समय में महिलाएं हरेक मोर्चे पर आगे हैं। जब राज्य के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया तब उनकी पत्नी गृहणी महिला कल्पना सोरेन ने अन्याय के खिलाफ विरांगना की तरह मोर्चा संभाल ली।
मंत्री ने कहा कि आज सभी महिलाओं को संकल्प लेना होगा कि मर्यादा में रहते हुए हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना है। उन्होंने आगे कहा कि जितनी उर्जा महिलाओं में ही उनकी पुरूषों में नहीं है। जब बच्चा बीमार पड़ जाये तो महिलाएं रात भर जगने के बाद भी सारा दिन काम में लगी रहती है। शहर के लेकर गांव तक महिलाएं जागरूक हैं। मौके पर झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनिता दत्त, विनीता आनंद, प्रो. भारती सिंह, दीपमाला आदि ने विचार व्यक्त की। मंत्री ने महिलाओं को किया सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री ठाकुर ने समाजसेवा, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, रक्तदान आदि विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
सम्मानित किये जाने वाली महिलाओं में रक्तवीर स्व. कृत्यानंद श्रीवास्तव की मां पुष्पा देवी सहित नसीमा खातुन, शिखा विश्वास, लता वर्मा, सुश्री अंजली शास्वत, प्रो. भारती सिंह, दीपा देवी, अलका केशरी, सरगम गौरव, ज्योति दुबे, प्रीति कुमारी, पुर्णिमा कुमारी, सबीता देवी, गजाला सिद्दिकी, नर्गिस बानो, विनीता आनंद, रीमा देवी, बसंती देवी, शीला देवी, ममता देवी, फुलवा देवी, ललिता कुंअर, रेखा शर्मा, खिलाड़ी प्रियंका कुमारी, अंशु प्रियदर्शी, अनुराधा कुमारी, प्रिया कुमारी, अमिषा कुमारी, आयुषी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, विजेता कुमारी, सिम्मी कुमारी, छोटी कुमारी, स्नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, सोनम कुमारी, सरिता कुमारी, सांभवी कुमारी, साक्षी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, रेखा चौबे, अनिता दत्त, तेतरी देवी, चंपा तिवारी, दीपमाला, किरण देवी, चंदा देवी, मीना देवी, रेखा पाठक, अराधना सिंह आदि का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play