बिशुनपुरा :
विसुनपूरा प्रखंड से सटे बरडीहा प्रखंड के मारेगुरु बाबा इस्थित शिव मंदिर मे प्रत्येक वर्ष की भाति ईस वर्ष भी भब्य मेला का आयोजन किया गया,
ईस मेले मे तिन प्रखंड बरडीहा, माझीआव तथा विसुनपुरा के विभिन्न गांव से आए हजारों श्रद्धांलू यहाँ पहुंचकर सत्यनारायण भगवान कि कथा सुनने की परंपरा है,
लोगों का मानना है, की यहाँ मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है, इसीलिए प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु यहाँ पहुंचकर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते है,
मारे गुरु बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र रजवार ने बताया की मेले मे शुद्ध पेयजल व शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जगह जगह पर मंदिर समिति का भूलेंटियर मौजूद रहते है,
वही सुरक्षा के लिहाज से बरडीहा थाना के प्रशासन मुस्ततैद नजर आई,
ईस मेले मे बरडीहा प्रखंड के आदर, सेमरि, सूखनदी, बंजारी तथा माझीओ प्रखंड के पूरहे, दवनकारा, करुई के अलावे विसुनपुरा प्रखंड के पिपरी, पतितिहारी, सारो, कमता, कोचेया, महुली, अमहर, संधेया शाहित एक दर्जन से अधिक गांव से लोग यहां पहुंचते है,
ईस मौके पर मंदिर समिति के सचिव राजेंद्र मेहता कोषाध्यक्ष सुखाड़ि सिंह सदस्य रामबरत रजवार, कमलेश राजवार, दशरथ भुईया तथा रामदाश राजवार सहीत कई लोग मौजूद थे,