whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27202550
Loading...


विधायक चंद्रवंशी ने बीडीओ,सीओ आवास का किया शिलान्यास

location_on मझिआंव access_time 08-Mar-24, 05:38 PM visibility 664
Share



विधायक चंद्रवंशी ने बीडीओ,सीओ आवास का किया शिलान्यास


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के विवाह मंडप के सामने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह सुबे के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के द्वारा बीडीओ, सीओ, पर्यवेक्षक एवं तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का आवास का शिलान्यास महाशिवरात्रि के दिन नारियल फोड़कर किया। इसके उपरांत नगर पंचायत के विवाह मंडप में सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्रवंशी ने कहा कि जब से वह विधायक एवं मंत्री बने हैं तब से उनके क्षेत्र का चौमुखी विकास किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मझिआंव को नगर पंचायत का दर्जा दिलवाया जिसमें करोड़ों रुपए विकास कार्य को ले खर्च करने के लिए सरकार के द्वारा फंड आते हैं,जिससे नगर पंचायत वासियों को विकास कार्य किया गया है तथा आगे भी किया जाएगा।
वहीं जब नपं बना था उस समय विपक्षियों के द्वारा नगर पंचायत बनाए जाने पर काफी कटाक्ष, विरोध किया गया था, परंतु आज यहां की स्थिति देखने के बाद ऐसा लगता है कि नगर पंचायत बनाकर यहां के जनता को चहूमुखी विकास करने का काम हमने किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब मझिआंव को अनुमंडल बनाने का मेरा सपना रह गया है जिसे विधान सभा में भी इसपर चर्चा किया हूं, बहूत जल्द ही अनुमंडल भी बना दिया जाएगा। तथा बिजली, पानी, सड़क ,पुल -पुलिया,शिक्षा के क्षेत्रों में भी चहुंमुखी विकास किया गया है ।मझिआंव एवं ऊंटारी रोड कोयल नदी के ऊपर पुल निर्माण करवाया ,इसके साथ ही कई अनगिनत हजारों योजनाओं को चहुंमुखी विकास कार्य किया है।साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जनधन योजना, आयुष्मान कार्ड जो 5 लाख रुपये तक के नि:शुल्क अपना गरीब से लेकर अमीर ब्यक्ति इसका लाभ उठा रहे हैं।
तथा लोगों को नि: शुल्क राशन वितरण, पीएम आवास, वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन ,दिव्यांग पेंशन सहित अन्य विकास कार्य किया जा रहा है। जिससे सभी जाति -समुदाय के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री के अथक प्रयास के द्वारा कश्मीर में 370 धारा हटाकर वहां के लोगों को हक एवं अधिकार दिलाने का भी काम किया ।जिससे मोदी पुरुष नहीं एक शक्ति के रूप में उभर कर आए हैं ,जो देश में सर्वागिन विकास किया जा रहा है। तथा भाजपा सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर सभी को विकास करने में लगी है।सभी को भाजपा का साथ देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे भी विकास कार्य करने का मौका देनी चाहिए,वही बीडीओ एवं सीओं को भी जनता को तन-मन से सहयोग करते हुए कार्य करने की बात कही ।
क्योंकि जनता की सेवा ही भगवान की पूजा के स्वरूप होता है जनता की अहित करने पर उसे भगवान किसी भी सूरत में माफ नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में कोई ऐसा जगह नहीं बचेगा जहां लोगों को यह शिकायत करने का मौका ही नहीं मिलेगा कि यहां पर विकास कार्य नहीं हुआ है। इस मौके पर जिला विधायक प्रतिनिधि सह भारत सरकार निगरानी समिति सदस्य भोला चंद्रवंशी,नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा, सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि संयम सिंह,पूर्व सांसद प्रतिनिधि विरेन्द्र नाथ दुबे, वरिष्ठ नेता अर्जून दास, पलामू जिला विधायक प्रतिनिधि रामचन्द्र यादव,दिवाकर दुबे,नपं मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव,युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजय कमलापुरी, बीडीओ शतीश भगत, सीओ शंभू राम, ग्रामीण पंचायत मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिदानंद सिंह, जगदीश पासवान, श्रीनाथ चंद्रवंशी, विश्वनाथ पासवान,नपं निर्वतमान वार्ड पार्षद विवेक सोनी, पार्वती कुंवर,वीणा देवी, सर्वेंद्र पाण्डेय, एवं संवेदक छट्ठन तिवारी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्य कर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play