मेराल :
महाशिवरात्रि के अवसर पर हासनदाग के चरकथली मौरिया बाबा पहाड़ पर मेला का आयोजन किया गया साथ ही मेराल मुडल टोला शिव भक्त श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकालकर शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया ,
इसके अलावा पेस्का गांव के रामगढ़ शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक करके पूजा अर्चना किया मौरिया बाबा पहाड़ पर महाशिवरात्रि के मेला के अवसर पर रात्रि से ही अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर वैदिक मंत्रोचार के साथ आचार्य द्वारा पूजा संपन्न कराया गया जिसमें श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भिड़ रही इस भक्ति मय माहौल में पूजा कमेटी द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया भक्ति जागरण कार्यक्रम में स्थानीय लोक गायक व्यास राम प्रवेश चंद्रवंशी एवं गायिका सबिंदा राज द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया।