whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206243
Loading...


पुलिस ने एक करोड़ रुपये की अफीम की खेती को किया नष्ट

location_on मझिआंव access_time 07-Mar-24, 06:03 PM visibility 742
Share



 पुलिस ने एक करोड़ रुपये की अफीम की खेती को किया नष्ट


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : गढ़वा जिला अंतर्गत मझिआंव थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के जाहरसरई गांव के बनाही टोला के पूरब की ओर पहाड़ी की तराई में लगभग दो एकड़ में लगी अफीम की लहलहाते फसल को पुलिस ने बुधवार को नष्ट कर दिया है। जानकारी देते हुए एस आई चन्दन प्रधान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भारी संख्या में अफीम की खेती किया गया है।जिसके आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए यह कारवाई की गई। जिसमें स्वयं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक,एस आई, चंदन प्रधान, संजय मुंडा, एएस आई आलोक कुमार ,चालक मिथिलेश तिवारी, विक्रांत कुमार सक्सेना सहित पुलिस सशस्त्र बल के जवान के द्वारा बुधवार को दिन के दोपहर लगभग 1:00 बजे से लेकर शाम लगभग 5 बजे तक उस अफीम की खेती को विनष्ट करने में समय पांच घंटा लगा ।
जिसमें पुलिस के द्वारा दर्जनों मजदुर को भी लगाना पड़ा ।जिसमे फल लगा हुआ था उसे 27 बोड़ा में उसे जप्त कर थाना लाया गया,जबकि बिना फल लगे को नष्ट कर दिया गया । 10 लोगों पर नामजद किया गया प्राथमिकी दर्ज:जानकारी देते हुए प्रभारी थाना प्रभारी चंदन प्रधान ने बताया कि केश कांड संख्या 17/24, एवं धारा एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जिसमें नाम जद 10 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में अफीम की खेती करना इसमें बड़े-बड़े लोगों का संलिप्त होने की आसंका जताई जा रही है।आगे पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है, बहुत जल्द ही इसका खुलासा करते हुए सभी नाम जद अभियुक्तों की गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play