गढ़वा : उपायुक्त के निर्देश पर सदर एसडीओ प्रदीप कुमार सोमवार को सतबहिनी झरना पहुंचे। मानवाधिकार से जुड़े एक मामले के जांच में एसडीओ सतबहिनी झरना आये हुए थे। सतबहिनी गांव के 52 ग्रामीणों ने 3 नवम्बर 2018 में मानवाधिकार में एक मामला दायर किया था। मानवाधिकार को आवेदन देने वालों में मनोज राम, सुरेंद्र राम, सरयू राम सहित 52 लोग शामिल हैं। साथ ही एसडीओ श्री कुमार ने सतबहिनी झरना में निर्माण हो रहे पुल के दोहरीकरण के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मौके पर हिन्दू न्यास बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, गुड्डू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।