whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210377
Loading...


खबर माझिआंव से

location_on मझिआंव access_time 05-Mar-24, 06:38 PM visibility 664
Share



खबर माझिआंव से


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : राशन घोटाले के आरोप में डीलर निलंबित प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी सह जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अंतु प्रजापति के द्वारा गरीबों का राशन नहीं वितरण करने की लिखित शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया था।जिसे कारवाई करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा दुकान को निलंबित कर दिया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शतीश भगत ने बताया कि शिकायत के आलोक में अंतू प्रजापति से पहले स्पष्टीकरण पूछा गया था ,तथा उन्हें जितने लाभुको का राशन जनवरी माह का अंगूठा लगवा कर राशन नहीं दिया गया था ,उसे अभिलंब वितरण करने का निर्देश दिया गया था,परंतु स्पष्टीकरण के संतोष जनक जवाब नहीं देने एवं राशन नहीं वितरण करने के कारण उनके विरूध अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित शिकायत भेजी गई थी ।
जिसे उक्त डीलर अंतु प्रजापति के दुकान को निलंबित करते हुए गांव के ही आशा स्वयं सहायता समूह के दुकान से टैग किया गया।तथा एमओ के द्वारा टैग किए गए डीलर के द्वारा फरवरी माह का राशन 6 मार्च को उठाकर 15 मार्च तक वितरण करने का निर्देश दिया गया है।इसके बाद मार्च माह का भी राशन वितरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सभी डीलर राशन की कटौती करना करना बंद करें अन्यथा पकड़े जाने पर शख्त कारवाई की जाएगी ।तथा ईपओश मशीन में अंगूठा लगाने के तुरंत बाद राशन लाभुकों को देने का निर्देश दिया गया।तथा लाभुकों को भी अपना रासन अंगूठा लगवाकर तुरंत ले जाएं। जिस पर विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई।
इधर फरवरी माह में लाभुकों को राशन नहीं मिलने से काफी गरीब लाभुकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुखदेव +2उवि के छात्र नहीं भर सके छात्रवृत्ति फार्म :नहीं खुला बेबसाईड प्रखंड क्षेत्र के मुखदेव+2उवि के सभी एससी एसटी ओबीसी किच्छा छात्राएं छात्रवृत्ति की फॉर्म भरने से वंचित रह गए। जबकि छात्रवृत्ति फॉर्म भरने का अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई थी। इधर छात्रवृत्ति फॉर्म भरने से वन चित छात्र शुभम कुमार ,रवि, चंदन सहित अन्य छात्रों ने बताया कि हम लोग जाति आय निवास बनाने के लिए कोर्ट से एफिडेविट कराकर कागजात को तैयार किया ।इसके बावजूद मुखदेव हाई स्कूल का वेबसाइट नहीं खुलने से हम लोगों का एक भी फॉर्म नहीं भर सकें ।
सभी विद्यार्थियों ने जिला कल्याण पदाधिकारी एवं उपयुक्त से 10 दिन की और इसकी तिथि बढ़ाने, तथा वेबसाइट खुलवाने की मांग की है। इधर इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य समिता कुमारी ने बताई की हम लोग बराबर जिला में प्रयास कर रहे हैं,वेबसाइट खुल सके और सभी वंचित छात्राओं का छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन हो सके। जिससे उन्हें पढ़ाई -लिखाई में सहयोग मिल सके ,तथा झारखंड सरकार के द्वारा मिलने वाला सभी लाभ उन्हें मिल सकें। वही अंचल कार्यालय से अंचल पदाधिकारी शंभू राम के द्वारा जाति ,आय, निवास बनाने के लिए 1932या 1950के खतियान से ही प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है। अन्य अंचलों में फिलहाल के खतियाण पर प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, यह आपके निर्देश से छात्र हित में नहीं है ,उसपर उन्होंने कहा कि कौन अंचल क्या करता है उससे हमें जरूरत नहीं है ,मैं सरकार का गाईड लाईन का पालन कर रहा हूं।
अभी तक अंचल में कितने जाती आय निवास पेंडिंग हैं , कितने बना ,तथा कितने रिजेक्ट किया गया ,इसपर उन्होंने बताया कि अभी संभव नहीं है ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play