whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210731
Loading...


रंका दक्षिणी मंडल के बिश्रामपुर में युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 05-Mar-24, 06:35 PM visibility 664
Share



 रंका दक्षिणी मंडल के बिश्रामपुर में युवा चौपाल कार्यक्रम  आयोजित


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बलराम यादव की अध्यक्षता में रंका दक्षिणी मंडल के बिश्रामपुर में युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार ने युवाओं को धोखा दिया है झारखंड में युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया है जेएसएससी परीक्षा में घपला करने का काम झामुमो सरकार ने किया है। झारखंड में झामुमो ने एक भी योजना युवाओं के भी में नहीं बनाया है जनहित में एक भी योजना नहीं चल रहा है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं झारखंड में चल रही है केंद्र सरकार ने जनहित में अनेकों योजनाएं बनाई हैं जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है।
झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक सिर्फ अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं जनता त्राहि-त्राहि कर रही है चारों तरफ खुलेआम लुट मचा हुआ है हर विभाग में कमिशनखोरी चल रहा है । उन्होंने कहा कि भाजयुमो 11 मार्च को प्रमंडल स्तरीय आंदोलन पलामू के मेदिनीनगर में करेगी जिसमें पलामू के नियोजनालय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम में गढ़वा जिला से एक हजार युवा शामिल होंगे। भाजपा नेता मुरारी यादव ने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक जनता के पैसे का दोहन कर रहे हैं हर विभाग में कार्यरत अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक झामुमो के संरक्षण में लुट मचाए हुए है। भाजपा ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही है भाजपा सरकार बनते ही ऐसे लोग सलाखों के पीछे नजर आएंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय प्रजापति ने कहा कि झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता संकल्पित हो चुका है भ्रष्टाचार में लिप्त झामुमो सरकार जनता को लूटने में लगी हुई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता पुर्व विधायक प्रतिनिधि संतोष तिवारी नवल ठाकुर उदय प्रसाद गिरिवर यादव प्रितम सोनी लालबिहारी यादव शंकर राम रविन्द्र साव विजय सिंह उदय यादव विनोद पासवान राम लखन साव राम पवन विश्वकर्मा उपेन्द्र यादव नंदलाल यादव महेश सिंह भोला पासवान दिनेश शाही सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play