whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211553
Loading...


अनूप जलोटा व भरत शर्मा के गीतों पर झूमे दर्शक

location_on गढ़वा access_time 05-Mar-24, 12:34 PM visibility 699
Share



अनूप जलोटा व भरत शर्मा के गीतों पर झूमे दर्शक


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में पांच बड़ी योजनाओं के लोकार्पण के मौके पर आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सोमवार की संध्या टाउन हॉल के मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुविख्यात गजल व भजन गायक अनूप जलोटा, प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक भरत शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तुति की। मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दोनों गायकों व उनकी टीम को माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही इन्हें मां गढ़देवी की तस्वीर भी भेंट की। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर गजल, भजन व लोकगीत प्रस्तुत किया।
इनके गीतों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से मनोरंजन के साथ-साथ आपसी समन्वय भी बढ़ता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति से भी जुड़ाव होता है। साथ ही संस्कृति के बारे में जानने और समझने का मौका भी मिलता है। इस प्रकार के आयोजन से अपने ही शहर में बड़े कलाकारों को देखने व सुनने का भी अवसर प्राप्त होता है। अनूप जलोटा ने काशी बदली, अयोध्या बदली, अब मथुरा की बारी है..., मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे.., दमा दम मस्त कलंदर.., चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल.., चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है.., कभी राम बन के, कभी श्याम बन के.., जाम चलने लगी, दिल मचलने लगा.. आदि, भरत शर्मा ने के विंध्याचल वाली मईया.., गोरिया चांद के अंजोरिया नियन गोर बाडू हो.., खेले मशाने में होली दिगंबर.. आदि सहित एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया।
इनके गीत और गजल पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। मौके प्रमुख के रूप से पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, अनिता दत्त, ताहिर अंसारी, दीपमाला, परेश तिवारी, दिलीप गुप्ता, प्रियम सिंह आदि सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play