मझिआंव :
मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में प्रतियोगिता परीक्षा में हुआ पेपर लीक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सोमवार को आक्रोस रैली निकाली गई।जो मझिआंव में जिला विधायक प्रतिनिधि सह भारत सरकार के निगरानी समिति सदस्य भोला चंद्रवंशी के नेतृत्व में तथा बरडीहा प्रखंड में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा:ईश्वर सागर चंद्रवंशी के नेतृत्व में निकाला गया ।
जो दोनों प्रखंड में वैनर पोस्टर के साथ आक्रोश रैली निकाली गई।जिसमें झारखंड सरकार हाय ! हाय! , परीक्षा में पेपर लीक किया गया आरोपी को गिरफ्तार करो, अबुआ आवास में रिश्वत लेना बंद करो ,तथा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी मुर्दा बाद की जमकर नारे लगाए गये।
तथा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ को मांग पत्र सौपा गया।
जिसमें प्रतियोगिता परीक्षा में हुई पेपर लिंक में संलिप्त लोगों पर सीबीआई से जांच कराने, झारखंड में भये -भूख भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा अबुआ आवास में 30-40 हजार रुपये लाभुकों से रिश्वत लेना बंद करने, की बात लिखा गया है ।यह भी लिखा गया है कि चोरी, हत्या एवं बलात्कार तो अब झारखंड का पहचान बन गया है, इसपर अंकूश लगाने सहित अन्य मांग शामिल है।इस मौके पर बीजेपी के नपं मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, विधायक प्रतिनिधि संयम सिंह,वरिष्ट नेता विरेन्द्र नाथ दुबे, अर्जुन दास ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिता नंद सिंह, भगवान दत्त तिवारी, राजकुमार चौधरी,बरडीहा प्रखंड मंडल अध्यक्ष संजय यादव ,विनय यादव , अरविंद राम सहित काफी संख्या में दोनों प्रखंड के बीजेपी कार्य कर्ता शामिल थे ।