whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27214154
Loading...


मां गंगा के आशीर्वाद से सभी भक्तों की मनोकामना होगी पूरी : मंत्री

location_on गढ़वा access_time 04-Mar-24, 05:02 PM visibility 711
Share



मां गंगा के आशीर्वाद से सभी भक्तों की मनोकामना होगी पूरी : मंत्री


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में की गई गंगा आरती टाउन हॉल के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिले में रविवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा पांच बड़ी योजनाओं के लोकार्पण के मौके पर संध्या में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जनता को समर्पित बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में काशी विश्वनाथ से आए विद्वानों ने पूरे विधि विधान के साथ गंगा आरती की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंत्री श्री ठाकुर ने गंगा आरती के लिए काशी विश्वनाथ से आए सभी विद्वान कलाकारों को सम्मानित किया।
जबकि टाउन हॉल के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाहर से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कलाकारों की प्रस्तुति से मौजूद सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पद्मश्री मुकुंद नायक एवं उनकी टीम ने झारखंडी लोक संस्कृति की झलक एवं कत्थकली नृत्य प्रस्तुत की। इस दौरान कलाकारों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी की झलक प्रस्तुत की। इसकी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की दर्शकों ने काफी सराहना की। जबकि संध्या में सुविख्यात लोकगीत गायक चंदन तिवारी एवं कुमार सत्यम ने भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत की। कलाकारों ने ऐसी समा बांधी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इस कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार उमेश विश्वकर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, सोनी पांडेय आदि ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत की। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने पूजा अर्चना कर गढ़वा एवं पूरे राज्य की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की। मंत्री ने कहा कि मां गगा के आशीर्वाद से सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही आज गढ़वा में चारों तरफ विकास की रोशनी जगमगा रही है। मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिप अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, नप के पूर्व अध्यक्ष अनीता दत्त, चंपा देवी, दीपमाला, दिलीप गुप्ता, आशीष अग्रवाल, मनोज झा, प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
................. केंद्र सरकार की प्रताड़ना से यह सरकार बिखरेगी नहीं, निखर कर उभरेगी : मंत्री मिथिलेश गढ़वा विस क्षेत्र में लगेगा 80 हाई मास्ट लाइट, मंत्री ने किया शिलान्यास गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सोमवार को गोविंद उच्च विद्यालय (टाउन हॉल) के मैदान में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन का पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विधायक निधि से 80 हाई मस्ट लाईट लगाया जाएगा। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि विधायक मद की राशि से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों के विभिन्न गांवों में चौक, चौराहों, हाट, बाजार आदि सार्वजनिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों को भी पुरी तरह से रोशन करने की योजना है। उन्होंने कहा कि बहुत दिन नहीं आज से चार साल पहले स्थिति ऐसी थी कि घरों में बल्ब जल जाय लोगों को इस बात की चिंता रहती थी। परंतु चार सालों में इतना बदलाव आ गया है कि अब गांव गांव के चौक चौराहों पर हाई मास्ट लाइट लग रहा है। यह बदलाव का बहुत बड़ा उदाहरण है। आज बहुत सारे लोग गांव में हाई मास्ट लाइट के बारे में जानते भी नहीं हैं। पंचायतों का टोला टोला हाई मास्ट लाइट से जगमग हो रहा है। इससे यह साबित होता है कि यह सरकार पूरी तरह से पारदर्शी है। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 से पहले भी यहां विधायक हुआ करते थे। परंतु पूरे विधानसभा क्षेत्र में आज कहीं भी कोई शिलापट्ट देखने को नहीं मिलता है।
परंतु आज किसी भी गांव, टोले में देखिए विधायक निधी का शिलापट्ट और काम धरातल पर देखने को मिलेगा। गढ़वा विस क्षेत्र के छह प्रखंडों के 73 पंचायतों में 80 हाई मास्ट लाइट लगाया जा रहा है। यह झारखंडी जनसरोकार की सरकार है। केंद्र सरकार चाहे जितना भी प्रताड़ित करे, कितना भी हक अधिकार लूटे फिर भी यह सरकार झारखंडियों का अधिकार जरूर देगी। केंद्र सरकार की प्रताड़ना से यह सरकार बिखरेगी नहीं बल्कि और निखर कर सामने आयेगी। मौके पर मुख्य रूप से डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, आशीष अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, अनीता दत्त, प्रमुख दीपमाला, चंदन पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play