बिशुनपुरा :
बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के चितरी गांव निवासी जग्गू रजवार को अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ शराब की नशे में बीती रात्रि मारपीट किया जिसके वाद इलाज के दौरान संगीता कि मौत हो गई,
जानकारी के अनुसार मारपीट के वाद ईलाज के लिए परिजनो श्री वंशीधर नगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले गए।
जहां उसके ईलाज के बाद उसके ससुराल के लोगों ने उसे अपना घर ले गए। जहां संगीता देवी की ससुराल में ही मौत हो गई।
वहीं सूचना मिलते ही बिशुनपुरा पुलिस ने तत्परता के साथ कार्यवाई करते हुए जग्गू रजवार को थाना कांड संख्या 9/24 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दी।