whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24136645
Loading...


सामूहिक विवाह समारोह में विधायक ने गरीब असहाय 51 बहनों की करवाई शादी

location_on भवनाथपुर access_time 28-Feb-24, 06:49 PM visibility 648
Share



सामूहिक विवाह  समारोह में विधायक ने गरीब असहाय 51 बहनों की करवाई  शादी


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर टाउनशिप सीडी मैदान स्थित विवाह मंडप में भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भवनाथपुर विस् क्षेत्र के गरीब असहाय 51 बहनो की शादी करायी गयी़। विधायक आवास पर गाजे बजे के साथ द्वार पूजा का रस्म के बाद सीडी मैदान में बनाये गए विवाह मंडप में विद्वान पंडितो द्वारा वैद्विक मंत्रोच्चार के साथ ही 51 जोड़ी नव दम्पतियों की शादी संपन्न कराया गया। विधायक भानु ने सपत्नीक चानी शाही के साथ कन्यादान किया़। इस दौरान भानु ने नव दम्पतियों के विदाई में उपहार स्वरुप पलंग, पंखा के साथ अन्य फर्नीचर तथा जेवर सहित दैनिक उपयोग के सामान प्रदान किया। शादी मंडप स्थल पर पटना के लोकगीत गायिका सह दूरदर्शन कलाकार मन्दाकिनी मिश्रा की टीम ने शादी गीत व लोक गीत की प्रस्तुति दी।
जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्या सागर सिंह, प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी सतेंद्र नरायण सिंह,रेंजर प्रमोद कुमार,समाज सेवी शिव पूजन यादव,संजय भगत,सेल पदाधिकारी राजेश कुमार, भगवान पनिग्रही,डोमन यादव,भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय, मुकेश निरंजन सिन्हा,जवाहर पासवान, शारदा महेश प्रताप देव, नंदकिशोर यादव,भगत दयानन्द यादव,राजीवरंजन तिवारी, कृपाल सिंह, राजा सिंह, अनिल चौबे, मनोज पहाड़िया, गुड्डू सिंह, मनु उपाध्याय,मधुलता कुमारी, वीणा चौरसिया, बिभूति चौबे, सोना किशोर यादव, सुनील सिंह, भानु गुप्ता, दयानन्द सोनी, प्रेम प्रकाश रमण, लक्ष्मण राम ने शादी स्थल पर पहुंच वर वधु को आशिर्वाद दिया। सामूहिक शादी को सफल बनाने को लेकर श्रीबंशीधर नगर एसडीओ रतन सिंह, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह,,इंस्पेक्टर रमोद कुमार, भवनाथपुर थाना प्रभारी कृष्णा कुमार पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था बनाये रखने में मुस्तैद दिखे।
*एक दूजे के हुए 51 जोड़ी नवदंपति* शादी स्थल पर जिन जोड़ों की शादी कराई गई उनमे रीना संग विकास, राधिका संग जितेंद्र, रंजू संग शैलेश, आशा संग सीता राम, रिंकी संग रोहित, प्रभा संग उमेश, रानी संग उदय, शैला संग रवि, सुचिता संग बीरबल, सिमा संग दीपक, खुशबू संग छोटे लाल, शीतला संग दशरथ, मीरा संग शिवा, जसो संग अजय, सिमा संग अरविंद, रीना संग नागेश्वर, प्रियंका संग अमित, ललिता संग कृष्णा, तीजा संग लालता, सुषमा संग अरविंद, विन्दा संग संजय, नीरू संग नीतीश, निर्मला संग शत्रुधन, निरसा संग संदीप, निशु संग शिबू, दिला संग राकेश, डिम्पल संग चंदन, सुमन संग श्रवण, ज्योति संग मिथलेश, रिंकू संग बीरेंद्र, अंजली संग राजेश, कांति संग सुनील, सिमा संग सुनील, खुशबू संग लवकुश, मनीता संग मनोज, रिंकी संग चंदु, आरती संग नागेंद्र, छठनी संग पंकज, रानी संग अरविंद, कुसुम संग सत्यनारायण, खुशबू संग सचिन, काजल संग रमन करकेट्टा, सरिता संग अखलेश, अंशू संग प्रभात, पुष्पा संग जीतेंद्र, रीना संग मुंशी, प्रियंका संग शत्रुधन, माया संग अखलेश, अनिता संग बिपिन, जीरा संग आनंद, रीमा संग छोटू का नाम शामिल है।




Trending News

#1
झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM

#5
दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:51 AM


Latest News

झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM

दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:51 AM

पंचायत सचिवालय सशक्त होगा तो ब्लॉक और जिला सशक्त होगा : एसडीओ

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:45 AM

अधिवक्ताओं के हित में सोचने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:40 AM

महर्षि वेदव्यास परिषद ने किया विधायक प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:36 AM

प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला इकाई की बैठक में जिला कमिटी का हुआ विस्तार

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:32 AM

गढ़वा में तूफान और झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना, लेकिन शहर अंधकारमय

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 11:17 PM

डॉ० के. कस्तूरी रंगन को बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में दी गई श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 12:15 PM

:71 सप्ताह से जारी सेवा: अग्रवाल परिवार गढ़वा ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खिचड़ी, समाजसेवा का बना प्रेरणा स्रोत

location_on गढ़वा
access_time 03-May-25, 12:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play