whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269353
Loading...


अलग-अलग दुर्घटना में तीन घायल, दो गढ़वा रेफर

location_on मझिआंव access_time 26-Feb-24, 07:08 PM visibility 753
Share



 अलग-अलग दुर्घटना में तीन घायल, दो गढ़वा रेफर


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के जोगीबिर गांव निवासी यासीन अंसारी के लगभग 27 वर्षीय पुत्र शमीउला अंसारी को ट्रैक्टर के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका एक पैर बुरी तरह से टूट गया ।जिसे एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। वह मोटरसाइकिल से आ रहा था उसी दौरान विपरीत दिशा से जा रहा ट्रैक्टर उसे जोगी वीर गांव के के नहर के पास जोरदार धक्का मार दियाथा । वहीं दूसरी दुर्घटना शिवेशवर चंद्रवंशी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही एक मोटरसाइकिल पर दो सवार छात्रा को एक मोटरसाइकिल पीछे से धक्का मार दिया। जिससे बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी शेख अंशाद की पुत्री खुशबू नाज तथा उसी गांव निवासी शेख तौहीद की पुत्री नाजमीन उर्फ बेली खातून गंभीर रूप से घायल हो गई।
दोनों घायल को 108 ऐबुंलेश से रेफरल अस्पताल लाया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने नाजमीन उर्फ बेली खातुन को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। घायल खुशबू ने ईलाज के क्रम में बताई कि वे दोनों शिवेशवर चंद्रवंशी इंटर कॉलेज से आईए का परीक्षा देकर अपने भाई शेख तौसीफ के साथ मोटरसाइकिल से घर वापस जा रही थी ।इसि दौरान एक मोटरसाइकिल सवार लड़का ने गलत ढंग से गाड़ी चलाते हुए कट मारते हुए मेरे मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया।जिससे हम तीनों गिर गये ।इसपर मेरा भाई द्वारा पूछने पर की धक्का क्यों मारा इस पर वह उग्र होकर उल्टे मेरे भाई को ही उक्त मोटर साइकिल सवार ने मेरे भाई को पिटाई करने लगा तथा गांव से और लोग भी जुट गए और मेरे भाई को ही जमकर धुनाई कर दी।
इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने नाजमीन उर्फ बेली को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर तीन लोगों को पकड़ कर थाना लाने की सूचना है , पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।यह घटना सोमवार के शाम की बताई जा रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play