whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27271317
Loading...


ईडी और सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल लोकतंत्र पर आघात है:मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 25-Feb-24, 05:57 PM visibility 744
Share



ईडी और सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल लोकतंत्र पर आघात है:मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की 51 सदस्यीय अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार राज्य के पेज एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर व झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम की उपस्थिति में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कमेटी का विस्तार किया है। कमेटी में 51 लोगों को जगह दी गई है। इसमें में जैदुल्लाह अंसारी, राहत हुसैन, हिफाजत अंसारी, आफताब अंसारी, नुरूल हक, आशीक अंसारी को उपाध्यक्ष, शौकत हुसैन अंसारी को सचिव, मुमताज खाँ को कोषाध्यक्ष, मो0 एहसान अंसारी को संगठन सचिव, मंजर खान को प्रवक्ता, इद्रीश अंसारी मीडीया प्रभारी, अब्दुल जब्बार अंसारी, अहमद अंसारी, वकील अंसारी, अरमान सिद्दीकी, लाल बाबु खान, निलम कुजूर, अलमुद्दीन अंसारी को सह-सचिव, असरफ अंसारी, अलफाज अंसारी, सलीम अंसारी, शमीम अंसारी, गुलाम हुसैन, अख्तर खान, मंसुर अंसारी, इस्तेखार अंसारी, महफुज कुरैशी, खुर्शीद अंसारी, उल्फत अंसारी, अजीम अंसारी, नसरूल्लाह अंसारी, जावेद अख्तर, इमरान अंसारी, मैनुल अंसारी, गुलाब अंसारी, इरशाद शेख, सुलेमान अंसारी, शहाबु खान, ईदू अंसारी, अनीश अंसारी, तबारक अंसारी, नबीरसुल अंसारी, नसरूल्लाह अंसारी, सुकरूल्लाह अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी, जिकरूल्लाह अंसारी, ज्याउद्दीन अंसारी, इस्तेखार अंसारी, हसनुल्लाह अंसारी, कुर्बान अंसारी, कलाम खाँ, असगर खाँ, एवं साबीर हुसैन को सदस्य बनाया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में केन्द्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। लोकतंत्र की हत्या महाराष्ट्र, मध्य-प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और अभी ताजा में झारखण्ड में हुई है। कहीं न कहीं परोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का हत्यारा है। भाजपा गैर शासित राज्यों में केन्द्र सरकार द्वारा ईडी एवं सीबीआई का इस्तेमाल कर गलत तरीके से सरकार को गिराने का कार्य कर रही है। इसका ज्वलंत उदाहरण बिहार एवं झारखण्ड राज्य है। यदि बिहार की तरह हमारे यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी भारतीय जनता पार्टी के सामने झुक जाते तो उन्हें अनैतिक रूप से जेल में नहीं होते। भाजपा का यही दोहरा चरित्र है।
आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महंगाई आसमान छु रही है। देश के विकास से इन्हें कोई मतलब नहीं है। इन्हें बस धर्म के नाम पर मंदिर-मस्जिद करते हुए आपसी भाईचारा बिगाड़ना है। वर्तमान में हरियाणा राज्य के शम्भू और खनौरी बोर्डर पर किसानों द्वारा अपनी माँगों के लिए धरना दिया जा रहा है और केन्द्र के निदेशानुसार वहाँ की भाजपा शासित सरकार किसानों के धरना-प्रदर्शन को नाकाम करने हेतु बल प्रयोग कर रही है। इसके अलावे अभी चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी खुलेआम पार्टी विशेष के प्रत्याशी के पक्ष में जो कार्य किया गया है वह अत्यंत ही घिनौना है। इस मामले को माननीय सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली द्वारा भारतीय जनता पार्टी का नया नामकरण घुसखोर एवं बैलेट चोर पार्टी किया गया है।
केन्द्र सरकार द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष की नेताओं को जेल में डालने का कार्य किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में जो चोरी का प्लान बनाया गया है और बार-बार कहना इस बार 370 एवं 400 पार की कलई अब खुल गयी। वक्ताओ ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार सभी मोर्चाे पर विफल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ जुमलेबाजी कर सरकार चला रहे है। 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी ने आम जनता को आश्वासन दिया था कि कालाधन विदेश से लाकर हरेक के खाते में पन्द्रह-पन्द्रह लाख दिए जाएॅगें प्रत्येक साल दो करोड़ नौकरियाँ दी जाएगी, भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा, परन्तु कुछ कार्य नहीं किया गया। उल्टे नोटबन्दी लागू कर आम जनता की परेशानी बढ़ा दी गई।
आज तक किसी भी भाजपा शासित राज्य में ई0डी0 एवं सी0बी0आई0 द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गयी है जो भी कार्रवाई हुई है वो गैर भाजपा शासित राज्यों में की गई है। इससे इनकी मंशा क्या है स्पष्ट होती है। इन्हें सबसे पहले अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए। वर्त्तमान में समय की माँग को देखते हुए हमसभी घटक दलों को जात-पात से उपर उठकर एकमत होते हुए इस भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को केन्द्र सहित पूरे राज्य से उखाड़ फेकने का संकल्प लेना है तभी लोकतंत्र एवं हमारा देश बच पायेगा। इस मौके पर मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, ताहिर अंसारी, फुजैल अहमद, करीब अंसारी, सद्दाब खाँ, बदरूदीन अंसारी, ज्याउलहक अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी आदि सैकड़ों पार्टी के लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play