whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27271822
Loading...


पेंशन प्रपत्र में संशोधन का प्रस्ताव पारित, नई पेंशन के तहत सेवानिवृत कर्मचारी अब कर सकेंगे पेंशन का ऑनलाइन आवेदन:- सुशील

location_on गढ़वा access_time 24-Feb-24, 06:53 PM visibility 762
Share



पेंशन प्रपत्र में संशोधन का प्रस्ताव पारित, नई पेंशन के तहत सेवानिवृत कर्मचारी अब कर सकेंगे पेंशन का ऑनलाइन आवेदन:- सुशील


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार,जिला प्रवक्ता डॉ कृष्ण कुमार यादव एवं जिला मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज दिनांक 23 फरवरी 2024 को मंत्रिमंडल की बैठक में नई पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत कर्मियों को *पुरानी पेंशन प्रदान करने हेतु भरे जाने वाले पेंशन प्रपत्र के प्रारूप में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया। विदित हो कि राज्य सरकार ने 01 सितंबर 2022 से अपने राज्य कर्मियों के लिए नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल किया है। सरकार के निर्णयानुसार पुरानी पेंशन योजना का लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा जो 01 सितंबर 2022 से पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं और पेंशन की अर्हता रखते हैं।
ऐसे में राज्य में पुरानी पेंशन की अर्हता रखने वाले लगभग 2000 कर्मचारी सेवानिवृत्ति के उपरांत पुरानी पेंशन का इंतजार कर रहे थे, *इनमें से कुछ कर्मचारी सरकार की शर्तों के अनुसार नई पेंशन योजना में जमा सरकार का अंशदान एवं उसका लाभांश भी सरकारी मद में जमा कर चुके हैं. परंतु पेंशन पोर्टल पर आवेदन करने में वे कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। राज्य सरकार ने महालेखाकार के सुझाव पर पेंशन प्रपत्र में बदलाव किया है तथा अब पेंशन का आवेदन करते समय कर्मचारी सरकार को जमा किए गए अंशदान का ब्यौरा भी फार्म में भर सकेंगे। आज के कैबिनेट के निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन तथा नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि "आज के निर्णय के लिए राज्य के समस्त कर्मचारी अपनी सरकार के प्रति आभारी हैं तथा यह दिखाता है कि सरकार अपने निर्णय को धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
राज्य कर्मियों के सतत संघर्ष और तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी के लोक कल्याणकारी सोच के बदौलत राज्य कर्मियों को शेयर बाजार आधारित नई पेंशन योजना से छुटकारा मिला है और उनका बुढ़ापा सुरक्षित हुआ है अब उम्मीद है कि अगले एक से दो महीने में सेवानिवृत कर्मियों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play